माध्यमिक/मिडिल स्कूलों (कक्षा 3-8) में AI एकीकरण

माध्यमिक/मिडिल स्कूलों (कक्षा 3-8) में AI एकीकरण 28 Apr 2026

संदर्भ:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने रटकर सीखने की बजाय आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ (NEP) और ‘राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा’ (NCF) के अनुरूप, 2026-27 से कक्षा 3-8 के लिए ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग’ (CT) और ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) की शुरुआत की है।

कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) के बारे में:

CT एक संरचित समस्या-समाधान दृष्टिकोण है, जिसमें शामिल हैं:

  • डिकम्पोजिशन (Decomposition): जटिल समस्याओं को छोटे भागों में तोड़ना।
  • पैटर्न रिकग्निशन (Pattern Recognition): समानताओं और प्रवृत्तियों की पहचान करना।
  • एब्स्ट्रैक्शन (Abstraction): केवल प्रासंगिक जानकारी को फ़िल्टर करना।
  • एल्गोरिथमिक थिंकिंग (Algorithmic Thinking): समाधान के लिए चरण-दर-चरण लॉजिक डिजाइन करना।

कार्यान्वयन रणनीति:

  • बहु-विषयक दृष्टिकोण: EVS, गणित और विज्ञान जैसे विषयों में AI का उपयोग करना।
  • नो-कोड AI (No-Code AI): युवा छात्रों को जटिल कोडिंग के साथ शुरू करने की बजाय पहले से बने AI खंडों को जोड़ने की अनुमति देना।
  • वैश्विक उदाहरण: अमेरिका में K-12 प्रणाली, OECD देशों और यूनेस्को के डिजिटल साक्षरता दिशानिर्देशों के साथ तुलना।

प्रारंभिक AI शिक्षा का औचित्य:

  • कम उम्र से ही तर्क आधारित और विश्लेषणात्मक क्षमता का निर्माण करना।
  • विद्यार्थियों को डिजिटल और AI-संचालित वातावरण के लिए तैयार करना।
  • पूछताछ-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षा को प्रोत्साहित करना।
  • कक्षाओं को रटकर याद करने की प्रवृत्ति से दूर ले जाना।

वैश्विक मॉडल्स के अनुरूप:

CBSE का ढाँचा व्यापक रूप से अंतरराष्ट्रीय मॉडलों के अनुरूप है:

  • OECD और यूरोपियन यूनियन: CT को AI साक्षरता के मुख्य भाग के रूप में देखा जाता है, जिसे प्रारंभिक स्कूली शिक्षा से ही शुरू किया जाता है।
  • AI4K12 पहल: CT “AI के 5 बड़े विचारों” (Five Big Ideas in AI) का आधार बनता है, जिसमें ग्रेड-वार प्रगति होती है।
  • यूनेस्को: स्कूली शिक्षा में AI जागरूकता, डेटा साक्षरता और कंप्यूटिंग फाउंडेशन की सिफारिश करता है।

शिक्षाशास्त्रीय दृष्टिकोण:

  • बहु-विषयक एकीकरण: गणित और पर्यावरण अध्ययन (EVS) जैसे विषयों में CT अवधारणाओं को शामिल करना।
    • यह समग्र शिक्षा और अनुप्रयोग-आधारित समझ को बढ़ावा देता है।
  • नो-कोड AI उपकरण: विद्यार्थी शुरुआत से कोडिंग करने की बजाय प्री-बिल्ट AI मॉड्यूल का उपयोग करते हैं।
  • यह सक्षम बनाता है:
    • सरल AI मॉडल डिज़ाइन करना
    • वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करना
    • प्रयोगों के माध्यम से सीखना

मुख्य लाभ:

  • आलोचनात्मक और कम्प्यूटेशनल चिंतन को बढ़ावा देता है।
  • समस्या-समाधान और नवाचार को प्रोत्साहित करता है।
  • रटकर सीखने पर निर्भरता कम करता है।
  • भविष्य के लिए तैयार डिजिटल कौशल निर्मित करता है।
  • प्रौद्योगिकी के उपयोग में नैतिक तर्क को सुदृढ़ करता है।

प्रमुख चुनौतियाँ:

  • एन्थ्रोपोमोर्फिज्म (Anthropomorphism): बच्चे AI प्रणालियों को मानव-जैसे गुण प्रदान कर सकते हैं (जैसे- AI को मानव समझना), जिससे AI क्षमताओं से संबंधित जोखिम उत्पन्न होता है।
  • AI पूर्वाग्रह और गलत सूचना: पक्षपाती डेटासेट के संपर्क में आने से युवा मस्तिष्क प्रभावित हो सकते हैं। AI आउटपुट को मानवीय निर्णय से अलग करने में कठिनाई।
  • शैक्षिक असमानता (शहरी-ग्रामीण विभाजन): प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी, सीमित डिजिटल बुनियादी ढाँचा और क्षेत्रीय भाषा आधारित सामग्री का अभाव।
  • शिक्षक की तैयारी: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

आगे की राह:

  • शिक्षकों के प्रशिक्षण और डिजिटल बुनियादी ढाँचे में निवेश करें |
  • क्षेत्रीय भाषाओं में AI सामग्री विकसित करें |
  • संदर्भ-आधारित और समावेशी शिक्षण-पद्धति को बढ़ावा दें |
  • शुरुआती चरणों से ही नैतिक AI के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करें |
  • प्रायोगिक और प्रोजेक्ट-आधारित अधिगम प्रणाली को प्रोत्साहित करें |

निष्कर्ष

जैसा कि अल्बर्ट आइंस्टीन के दर्शन में कहा गया है, कि “शिक्षा केवल तथ्यों को सीखना नहीं, बल्कि मस्तिष्क को सोचने के लिए प्रशिक्षित करना है”, आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के लिए AI को प्रयोग एक शैक्षणिक आवश्यकता है। सफल होने के लिए, सरकार को क्षेत्रीय भाषा में सामग्री और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक प्रशिक्षण सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि डिजिटल तथा शैक्षिक विभाजन को और अधिक बढ़ने से रोका जा सके।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न

प्रश्न: माध्यमिक स्कूलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की शुरुआत करना केवल एक तकनीकी विकास नहीं, बल्कि एक शैक्षणिक आवश्यकता है। भारत में स्कूली पाठ्यक्रम में AI के एकीकरण संबंधी चुनौतियों और वैश्विक उदाहरणों पर चर्चा कीजिए।

(15 अंक, 250 शब्द)

Follow Us

Explore UPSC Foundation Course

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.