UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

भारत में अवैध शराब त्रासदियाँ: कारण, परिणाम और समाधान

भारत में अवैध शराब त्रासदियाँ: कारण, परिणाम और समाधान 2 Jun 2026

संदर्भ:

भारत में अवैध शराब (Hooch) के सेवन से होने वाली त्रासदियाँ बार-बार देखने को मिलती हैं। हाल की घटनाओं ने एक बार फिर यह उजागर किया है कि अवैध रूप से निर्मित शराब का सेवन, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए, कितना घातक हो सकता है।

अवैध शराब (Illicit Liquor) क्या है?

  • अवैध शराब से तात्पर्य ऐसे मादक पेय पदार्थों से है जिनका निर्माण, वितरण या बिक्री कानूनी नियामक ढाँचे के बाहर तथा उचित गुणवत्ता नियंत्रण के बिना की जाती है।
  • ऐसी शराब प्रायः अनधिकृत इकाइयों में निर्मित की जाती है और इसमें विषैले रसायन, औद्योगिक अल्कोहल अथवा अत्यधिक मात्रा में मेथेनॉल मिला हो सकता है, जिससे यह मानव उपभोग के लिए अत्यंत खतरनाक बन जाती है।
  • सुरक्षा मानकों और नियामकीय निगरानी के अभाव में अवैध शराब का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं, दृष्टिहीनता (अंधत्व), अंगों के विफल होने (ऑर्गन फेल्योर) तथा मृत्यु का कारण बन सकता है।

एथेनॉल बनाम मेथेनॉल

एथेनॉल – सुरक्षित अल्कोहल

  • एथेनॉल वह अल्कोहल है जिसका उपयोग कानूनी रूप से निर्मित मादक पेयों में किया जाता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।
  • इसका उत्पादन शर्करा और स्टार्च के किण्वन (Fermentation) द्वारा किया जाता है। यह कठोर गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अधीन होता है।
  • एथेनॉल मादक पेयों का प्रमुख घटक है, जो उनके नशीले (मादक) प्रभावों के लिए उत्तरदायी होता है।

मेथेनॉल (विषैला अल्कोहल)

  • मेथेनॉल, जिसे मिथाइल अल्कोहल भी कहा जाता है, एक अत्यंत विषैला औद्योगिक रसायन है। इसका उपयोग पेंट, विलायक , ईंधन तथा विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में किया जाता है।
  • एथेनॉल के विपरीत, मेथेनॉल मानव उपभोग के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। इसकी थोड़ी-सी मात्रा भी गंभीर विषाक्तता उत्पन्न कर सकती है।
  • शरीर में पहुँचने पर यह फॉर्मल्डिहाइड (Formaldehyde) और फॉर्मिक अम्ल (Formic Acid) में परिवर्तित हो जाता है, जो आँखों, तंत्रिका तंत्र तथा अन्य अंगों को गंभीर क्षति पहुँचाते हैं।

अवैध शराब में मेथेनॉल क्यों मिलाया जाता है?

आर्थिक कारण

  • मेथेनॉल , एथेनॉल की तुलना में काफी सस्ता होता है, जिससे अधिकतम लाभ कमाने की कोशिश करने वाले अवैध शराब निर्माताओं के लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन जाता है।
  • उत्पादक अक्सर शराब की मात्रा बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने तथा कम कीमत पर शराब बेचते हुए अधिक लाभ अर्जित करने के लिए मेथेनॉल का उपयोग करते हैं।
  • मेथेनॉल का उपयोग निर्माताओं को अत्यंत कम लागत पर बड़ी मात्रा में शराब उत्पादन करने की सुविधा देता है, किंतु यह प्रायः उपभोक्ताओं की सुरक्षा की कीमत पर किया जाता है।

मेथेनॉल मृत्यु का कारण कैसे बनता है?

जैविक प्रक्रिया

  • मेथेनॉल के सेवन के बाद यकृत (Liver) इसे फॉर्मल्डिहाइड और फॉर्मिक अम्ल जैसे अत्यधिक विषैले पदार्थों में परिवर्तित कर देता है।
  • ये विषैले पदार्थ शरीर में जमा होकर सामान्य कोशिकीय क्रियाओं को बाधित करते हैं और विशेष रूप से तंत्रिका तंत्र तथा महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करते हैं।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

  • अंधापन: फॉर्मिक अम्ल दृष्टि तंत्रिका को क्षति पहुँचाता है, जिससे आंशिक या पूर्ण अंधापन हो सकता है।
  • ऑप्टिक तंत्रिका को क्षति: मेथेनॉल की थोड़ी-सी मात्रा भी अपरिवर्तनीय तंत्रिका संबंधी क्षति पहुँचा सकती है, जिससे दृष्टि हानि या स्थायी अंधत्व तक हो सकता है।
  • अंग-विफलता: गंभीर विषाक्तता यकृत, गुर्दों तथा अन्य महत्वपूर्ण अंगों को क्षति पहुँचा सकती है।
  • मृत्यु: मेथेनॉल की उच्च विषाक्तता श्वसन विफलता , बहु-अंग विफलता (Multi-Organ Failure) तथा अंततः मृत्यु का कारण बन सकती है।

अवैध शराब के सेवन के सामाजिक-आर्थिक कारण

  • कानूनी शराब पर उच्च कर: कानूनी रूप से उत्पादित शराब पर भारी कर लगाए जाने से उसकी कीमत बढ़ जाती है, जिससे निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए वह महँगी हो जाती है।
  • निम्न आय स्तर: दैनिक मजदूरी करने वाले तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोग सस्ती उपलब्धता के कारण अवैध शराब की ओर आकर्षित होते हैं।
  • लत और निर्भरता: शराब पर निर्भरता अक्सर व्यक्तियों को व्यसन के दुष्चक्र में फँसा देती है, जिसके कारण वे जोखिमों से परिचित होने के बावजूद कम कीमत वाली और असुरक्षित शराब खरीदने के लिए विवश हो जाते हैं।

समस्या का स्वरूप

सर्वाधिक प्रभावित राज्य

  • तमिलनाडु
  • गुजरात
  • पंजाब
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार

इन राज्यों में अवैध शराब विषाक्तता की अनेक घटनाएँ हुई हैं, जिनसे बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है तथा गंभीर जन-स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हुए हैं।

प्रशासनिक एवं शासन संबंधी चुनौतियाँ

  • विनियामक विफलता: कमजोर निगरानी व्यवस्था तथा अपर्याप्त प्रवर्तन के कारण अवैध शराब निर्माण एवं वितरण नेटवर्क आसानी से संचालित होते रहते हैं।
  • आपराधिक नेटवर्क: संगठित शराब माफिया व्यापक उत्पादन एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं का संचालन करते हैं, जिससे अवैध शराब एक लाभदायक भूमिगत व्यवसाय बन जाती है।
  • भ्रष्टाचार: अवैध कारोबारियों और स्थानीय प्रवर्तन एजेंसियों के बीच मिलीभगत के आरोप नियामक प्रयासों को कमजोर करते हैं।
  • कम दोषसिद्धि दर: कमजोर जाँच, अभियोजन में देरी तथा निम्न दोषसिद्धि दर के कारण कई आरोपी दंड से बच निकलते हैं।

शराबबंदी अक्सर क्यों विफल होती है?

  • ऐतिहासिक साक्ष्य दर्शाते हैं कि पूर्ण शराबबंदी की नीतियाँ अक्सर शराब के सेवन को समाप्त करने के बजाय अवैध बाजारों के उभरने को बढ़ावा देती हैं।
  • शराबबंदी अक्सर तस्करी, अवैध उत्पादन तथा संगठित आपराधिक नेटवर्कों के विस्तार को प्रोत्साहित करती है, जिससे नियमन और कानून-प्रवर्तन की प्रक्रिया अधिक कठिन हो जाती है।
  • भारत और अन्य देशों के अनुभव दर्शाते हैं कि पूर्ण प्रतिबंध अनजाने में असुरक्षित शराब के सेवन के जोखिम को और बढ़ा सकता है।

नीतिगत सुझाव

  • मेथेनॉल की सख्त निगरानी
    • मेथेनॉल के उत्पादन, परिवहन और बिक्री की निगरानी हेतु डिजिटल इन्वेंटरी प्रबंधन प्रणाली लागू की जाए।
    • आपूर्ति शृंखला की निगरानी तथा लाइसेंसिंग तंत्र को सुदृढ़ बनाना, ताकि रसायनों एवं अल्कोहल का अवैध शराब निर्माण की ओर विचलन (Diversion) रोका जा सके।
  • सरगनाओं (Kingpins) पर कार्रवाई
    • केवल छोटे विक्रेताओं के बजाय निर्माताओं, वित्तपोषकों तथा संगठित अपराध नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित किया जाए।
    • अवैध शराब कारोबार की वित्तीय और लॉजिस्टिक संरचना को ध्वस्त किया जाए।
  • नशामुक्ति एवं पुनर्वास
    • परामर्श सेवाओं, पुनर्वास केंद्रों तथा समुदाय-आधारित नशामुक्ति कार्यक्रमों की पहुँच का विस्तार करना, ताकि शराब की लत से प्रभावित व्यक्तियों को प्रभावी सहायता और उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
    • शराब-निर्भर व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जाए।
  • जन-जागरूकता अभियान
    • मेथेनॉल विषाक्तता, अवैध शराब के सेवन के खतरों तथा विषाक्तता के प्रारंभिक चेतावनी संकेतों के बारे में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएँ, ताकि लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके और संभावित जनहानि को रोका जा सके।
    • अवैध शराब गतिविधियों की सूचना देने में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाई जाए।
  • स्मार्ट नियमन (Smart Regulation)
    • सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रभावी कानून प्रवर्तन तथा उपभोक्ता संरक्षण को मिलाकर संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाए।
    • केवल शराबबंदी पर निर्भर रहने के बजाय साक्ष्य-आधारित नीतियों के माध्यम से माँग और आपूर्ति दोनों को नियंत्रित किया जाए।

निष्कर्ष

अवैध शराब केवल कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है, बल्कि यह गरीबी, नशे की लत, नियामकीय विफलता, आपराधिक नेटवर्क और शासन संबंधी कमियों का संयुक्त परिणाम है। इस समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब कठोर प्रवर्तन, सुदृढ़ नियमन, नशामुक्ति कार्यक्रमों, जन-जागरूकता अभियानों तथा सामाजिक हस्तक्षेपों को एक साथ लागू किया जाए।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न:

प्रश्न: भारत में अवैध शराब के सेवन को बढ़ावा देने वाले सामाजिक-आर्थिक कारकों को रेखांकित कीजिए। पूर्ण शराबबंदी की नीतियाँ प्रायः अपने अपेक्षित उद्देश्यों को प्राप्त करने में क्यों विफल रहती हैं, इसका परीक्षण कीजिए। इस जन-स्वास्थ्य संकट से निपटने हेतु उपयुक्त उपाय सुझाइए।

 (15 अंक, 250 शब्द)

भारत में अवैध शराब त्रासदियाँ: कारण, परिणाम और समाधान

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.