UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

एंथ्रोपिक पर दबाव : AI नैतिकता, स्वायत्त हथियार और वैश्विक राजनीति

एंथ्रोपिक पर दबाव : AI नैतिकता, स्वायत्त हथियार और वैश्विक राजनीति 5 Mar 2026

संदर्भ

अमेरिका के रक्षा विभाग (DoD) ने एंथ्रोपिक (Anthropic) (जो Claude AI प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण करती है) के साथ अपने अनुबंध को समाप्त कर दिया।

  • DoD ने एंथ्रोपिक को ‘सप्लाई चेन रिस्क (Supply Chain Risk)’ घोषित करने का गंभीर कदम उठाया, जिससे कंपनी को प्रभावी रूप से अविश्वसनीय के रूप में प्रचारित किया गया।

नैतिक सीमा 

  • दृढ़ नैतिक सिद्धांत: एंथ्रोपिक ने कड़े AI सुरक्षा सिद्धांतों का पालन किया और सरकारी दबाव के बावजूद अपने नैतिक मानकों से समझौता करने से इनकार कर दिया।
  • घरेलू निगरानी से इंकार: कंपनी ने बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी (Domestic Surveillance) के लिए अपने AI सिस्टम का उपयोग करने से मना कर दिया, क्योंकि इससे गोपनीयता, नागरिक स्वतंत्रता और संभावित दुरुपयोग को खतरा उत्पन्न होता है।
  • स्वायत्त हथियारों का विरोध: एंथ्रोपिक ने अपने AI को स्वायत्त हथियार प्रणालियों (Autonomous Weapons) में एकीकृत करने से भी इनकार कर दिया।

राजनीतिक दबाव 

  • राजनीतिक लेबलिंग और बदनाम करना: सरकारी मांगों को अस्वीकार करने के बाद कुछ राजनीतिक समूहों ने एंथ्रोपिक को “वामपंथी” और “कट्टरपंथी” बताकर उसकी नैतिक स्थिति को कमजोर करने की कोशिश की।
  • राष्ट्रीय हित की अनदेखी का आरोप: कंपनी पर आरोप लगाया गया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रही है और राज्य के रणनीतिक हितों को प्राथमिकता नहीं दे रही।
  • विदेशी हितों से जुड़ाव का आरोप: कुछ आलोचकों ने कहा कि सरकार के अनुरोधों का विरोध करके कंपनी प्रतिद्वंद्वी देशों को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रही है।
  • बलपूर्वक शक्ति का उपयोग: यह घटना एक व्यापक शक्ति संघर्ष को दर्शाती है, जहाँ राज्य निजी तकनीकी कंपनियों को भूराजनीतिक लाभ के लिए अपने नैतिक सुरक्षा मानकों से समझौता करने के लिए मजबूर करना चाहता है।

वैश्विक राजनीति और पाखंड

  • सुरक्षा प्रतिबद्धताएँ बनाम सैन्य उपयोग: अमेरिका AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन, ब्लेचली पार्क (Bletchley Park, UK) जैसे वैश्विक मंचों पर AI सुरक्षा की बात करता है, लेकिन साथ ही AI के सैन्य उपयोग की संभावनाएँ भी तलाश रहा है।
  • AI के सैन्य उपयोग: रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ईरान के विरुद्ध अभियानों में पहले से ही आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया है।
    • यदि अमेरिका जैसे तकनीकी अग्रणी देश घातक स्वायत्त हथियार विकसित करते हैं, तो चीन, भारत और जापान जैसे अन्य देश भी रणनीतिक नुकसान से बचने के लिए ऐसा करने लगेंगे।
  • सत्तावादी दुरुपयोग का खतरा: यदि लोकतांत्रिक देश घरेलू निगरानी के लिए AI का उपयोग करने लगते हैं, तो सत्तावादी शासन भी नागरिकों और राजनीतिक विरोधियों की जासूसी के लिए ऐसे उपकरणों को उचित ठहरा सकते हैं।
    • उदाहरण: Pegasus spyware विवाद।

लाभ बनाम नैतिकता संबंधी दुविधा

  • नैतिकता बनाम बाजार प्रतिस्पर्धा: जहाँ एंथ्रोपिक ने नैतिक कारणों से विवादास्पद सैन्य उपयोग के लिए AI सेवाएँ देने से इनकार कर दिया, वहीं उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ ऐसा अनुबंध स्वीकार कर लिया।
  • स्व-नियमन की सीमाएँ: यह घटना दर्शाती है कि लाभ-प्रेरित निजी कंपनियाँ अक्सर वैश्विक सुरक्षा की बजाय व्यावसायिक अवसरों को प्राथमिकता दे सकती हैं। इससे स्पष्ट होता है कि AI तकनीक के लिए मजबूत सार्वजनिक नियमन की आवश्यकता है।

आगे की राह 

  • वैश्विक AI संधि: उन्नत AI तकनीकों के विकास और उपयोग को नियंत्रित करने के लिए एक बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय समझौते की आवश्यकता है, जो परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के समान हो।
  • संयुक्त राष्ट्र समर्थित नियामक संस्था: संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था की आवश्यकता है जो राज्यों और तकनीकी कंपनियों पर नज़र रखे, क्योंकि स्वैच्छिक आत्म-नियमन अपर्याप्त साबित हुआ है।

निष्कर्ष

अंतरराष्ट्रीय AI संधियों की बढ़ती आवश्यकता के बावजूद, वैश्विक शासन की प्रभावशीलता अनिश्चित बनी हुई है, क्योंकि शक्तिशाली राज्य अक्सर बहुपक्षीय संस्थाओं को दरकिनार करके रणनीतिक हितों की पूर्ति के लिए एकतरफा कार्रवाई करते हैं।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न

प्रश्न: हाल ही में एक AI कंपनी ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए अपनी तकनीक को बड़े पैमाने पर निगरानी (Mass Surveillance) के लिए उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, भले ही इससे उसे बड़े अनुबंध खोने का जोखिम था। कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी शक्तिशाली तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने में प्रौद्योगिकी कंपनियों की नैतिक जिम्मेदारियों पर चर्चा कीजिए।

 (10 अंक, 150 शब्द)

एंथ्रोपिक पर दबाव : AI नैतिकता, स्वायत्त हथियार और वैश्विक राजनीति

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.