UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

डिजिटल युग में “कूल टीचर्स”: प्रभाव और उत्तरदायित्व के बीच संतुलन

डिजिटल युग में “कूल टीचर्स”: प्रभाव और उत्तरदायित्व के बीच संतुलन 15 Jul 2026

संदर्भ

सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता ने अनेक शिक्षकों को कंटेंट क्रिएटर (Content Creator) और इन्फ्लुएंसर (Influencer) के रूप में स्थापित कर दिया है।

यद्यपि डिजिटल प्लेटफॉर्म ने शिक्षा को अधिक रोचक, आकर्षक और सुलभ बनाया है, लेकिन इसके साथ ही शिक्षक–छात्र के पारंपरिक संबंधों की सीमाएँ भी धुंधली हो गई हैं, जिससे व्यावसायिक नैतिकता, बाल सुरक्षा, निजता (Privacy) और जवाबदेही से संबंधित चिंताएँ उत्पन्न हुई हैं।

“कूल टीचर्स” क्यों लोकप्रिय हो रहे हैं?

आकर्षक शिक्षण पद्धतियाँ

  • शिक्षक सीखने की प्रक्रिया को सरल और छात्रों की सहभागिता बढ़ाने के लिए रील्स, मीम्स, ट्रेंडिंग संगीत और इंटरैक्टिव वीडियो का उपयोग कर रहे हैं।
  • डिजिटल सामग्री शिक्षा को छात्रों के लिए अधिक सुलभ, प्रासंगिक और आनंददायक बनाती है।

शिक्षक–छात्र संबंधों में अधिक जुड़ाव

  • सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षक कक्षा के बाहर भी छात्रों के लिए सुलभ रहते हैं, जिससे निरंतर संवाद और संपर्क संभव होता है।
  • छात्र अब शिक्षकों को केवल पारंपरिक अधिकार-प्राप्त व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि मार्गदर्शक (Mentor), इन्फ्लुएंसर और आदर्श व्यक्ति (Role Model) के रूप में भी देखने लगे हैं।

शैक्षिक नवाचार को बढ़ावा

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म शिक्षकों को रचनात्मक शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
  • इससे वे व्यापक स्तर पर विद्यार्थियों तक पहुँच बना सकते हैं तथा सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा मिलता है।

इन्फ्लुएंसर शिक्षकों से जुड़ी चिंताएँ

  1. व्यावसायिक सीमाओं का धुंधलापन
    • सोशल मीडिया, डायरेक्ट मैसेज और लाइव सत्रों के माध्यम से निरंतर संपर्क शिक्षक और छात्र के मध्य आवश्यक व्यावसायिक दूरी को कमज़ोर कर सकता है।
    • इससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों के मध्य का अंतर धीरे-धीरे अस्पष्ट होता जाता है।
  2. ऑनलाइन ग्रूमिंग (Online Grooming) का जोखिम
    • बार-बार होने वाले व्यक्तिगत संवाद अनजाने में बच्चों के ग्रूमिंग और मनोवैज्ञानिक हेरफेर (Manipulation) के अवसर पैदा कर सकते हैं।
    • ग्रूमिंग की प्रक्रिया प्रायः विश्वास स्थापित करने से शुरू होती है और उसके बाद शोषण की संभावना उत्पन्न होती है, जिससे प्रारंभिक पहचान करना कठिन हो जाता है।
  3. डिजिटल बाल संरक्षण का कमजोर ढाँचा
    • POCSO अधिनियम, 2012 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 मुख्यतः भौतिक स्थानों को विनियमित करते हैं और शिक्षक–छात्र के डिजिटल संवाद को पर्याप्त रूप से उजागर नहीं करते।
    • स्पष्ट डिजिटल दिशानिर्देशों के अभाव में कक्षा के बाहर शिक्षकों की जिम्मेदारियों को लेकर कानूनी अस्पष्टता (Legal Grey Areas) बनी रहती है।
  4. शिक्षण का कंटेंट निर्माण में बदलना
    • जब कक्षाएँ ऑनलाइन कंटेन्ट (Content) का स्रोत बन जाती हैं, तो कुछ शिक्षक प्रभावी शिक्षण परिणामों की अपेक्षा व्यूज़, फॉलोअर्स और एंगेजमेंट को अधिक प्राथमिकता दे सकते हैं।
    • डिजिटल प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम मनोरंजन को शिक्षा की गुणवत्ता से अधिक बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे कक्षा का अनुशासन और शिक्षण-पद्धति (Pedagogy) प्रभावित हो सकती है।
  5. शिक्षण-पद्धति पर लोकप्रियता को प्राथमिकता
    • इन्फ्लुएंसर के रूप में कार्य करने वाले शिक्षक अपनी लोकप्रियता कम होने के डर से अनुशासन बनाए रखने या छात्रों को आवश्यक सुधारात्मक प्रतिक्रिया (Corrective Feedback) देने में हिचकिचा सकते हैं।
    • परिणामस्वरूप, शिक्षा का केंद्र धीरे-धीरे विद्यार्थियों के अधिगम (Learning) से हटकर व्यक्तिगत ब्रांड निर्माण (Personal Branding) की ओर स्थानांतरित होने लगता है।
  6. बच्चों की निजता (Privacy) का उल्लंघन
    • कक्षा के वीडियो ऑनलाइन अपलोड करने से बच्चों के चेहरे, आवाज़, व्यवहार तथा व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक हो सकती है।
    • ऐसी गतिविधियाँ डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) अधिनियम, 2023 का उल्लंघन कर सकती हैं, विशेषकर तब जब बच्चों के व्यक्तिगत डेटा के प्रसंस्करण (Processing) के लिए वैध सहमति (Valid Consent) प्राप्त न की गई हो।
  7. कमजोर प्रवर्तन
    • यद्यपि कानूनी सुरक्षा उपाय उपलब्ध हैं, फिर भी उनका कार्यान्वयन और निगरानी पर्याप्त रूप से प्रभावी नहीं है।
    • प्रभावी प्रवर्तन के अभाव में अनैतिक डिजिटल प्रथाओं को जारी रहने का अवसर मिलता है।

कानूनी एवं नैतिक ढाँचा 

  • POCSO अधिनियम, 2012: यह शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों पर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का दायित्व निर्धारित करता है।
  • किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015: यह बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने वाले सभी व्यक्तियों पर उनके कल्याण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की सामान्य जिम्मेदारी निर्धारित करता है।
  • डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) अधिनियम, 2023: यह बच्चों के व्यक्तिगत डेटा के प्रसंस्करण (Processing) के लिए वैध सहमति (Valid Consent) को अनिवार्य बनाता है तथा नाबालिगों के लिए अधिक सशक्त सुरक्षा उपायों पर बल देता है।
  • संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार अभिसमय (UNCRC): यह प्रत्येक बच्चे के निजता (Privacy) के अधिकार को मान्यता देता है, जिसमें डिजिटल वातावरण में उसकी सुरक्षा भी शामिल है।

आगे की राह 

  • डिजिटल आचार संहिता विकसित की जाए: शैक्षणिक संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिक्षक–छात्र संवाद के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश निर्धारित करने चाहिए।
  • बाल संरक्षण कानूनों को सुदृढ़ बनाया जाए: वर्तमान बाल संरक्षण कानूनों को अद्यतन कर ऑनलाइन शैक्षिक वातावरण और सोशल मीडिया पर होने वाली शिक्षक–छात्र अंतःक्रियाओं को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाना चाहिए।
  • बच्चों की डिजिटल निजता की रक्षा की जाए: विद्यालयों को DPDP अधिनियम, 2023 के प्रावधानों का पालन किए बिना छात्रों की पहचान योग्य (Identifiable) सामग्री ऑनलाइन अपलोड करने पर रोक लगानी चाहिए।
  • शिक्षकों में डिजिटल नैतिकता का विकास किया जाए: शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों में डिजिटल व्यावसायिकता, साइबर नैतिकता, ऑनलाइन सुरक्षा तथा उत्तरदायी कंटेंट निर्माण को शामिल किया जाना चाहिए।
  • संस्थागत निगरानी को सशक्त बनाया जाए: विद्यालयों को डिजिटल गतिविधियों की निगरानी, शिकायतों के निवारण तथा बाल संरक्षण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करना चाहिए।
  • लोकप्रियता के बजाय अधिगम को प्राथमिकता दी जाए: शिक्षकों को सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ाने के बजाय शैक्षिक परिणामों, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

निष्कर्ष

अर्थात प्रौद्योगिकी में शिक्षा को रूपांतरित करने की अपार क्षमता है, किंतु शिक्षकों को इन्फ्लुएंसर बनने से पहले एक शिक्षक बने रहना चाहिए। व्यावसायिक नैतिकता, बाल सुरक्षा, डिजिटल निजता तथा शिक्षण-पद्धति की गुणवत्ता (Pedagogical Integrity) को बनाए रखना आवश्यक है, ताकि डिजिटल नवाचार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के बजाय उसे और अधिक सशक्त बना सके।

डिजिटल युग में “कूल टीचर्स”: प्रभाव और उत्तरदायित्व के बीच संतुलन

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.