UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

चंबल रेत खनन संकट

चंबल रेत खनन संकट 21 Apr 2026

संदर्भ:

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर नियंत्रण करने संबंधी चेतावनी जारी की है; अन्यथा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जा सकती है।

पारिस्थितिक और जलवैज्ञानिक महत्व

चंबल नदी एक विशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र है, जहाँ रेत पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में दोहरी भूमिका निभाते है:

  • जैव विविधता का आधार:  यह नदी अत्यंत संकटग्रस्त घड़ियाल का मुख्य आवास है। रेत के तट घड़ियाल के अंडे देने और धूप सेंकने के लिए आवश्यक हैं; अत्यधिक खनन से उनका पूरा आवास नष्ट हो जाता है।
  • जलवैज्ञानिक स्पंज:  नदी की रेत एक प्राकृतिक स्पंज की तरह कार्य करती है, जो जल को रिसने देती है और भूजल भंडार (Aquifers) को पुनर्भरित (Recharge) करती है। इसके खनन से ये भंडार ध्वस्त हो सकते हैं और बाढ़ का जोखिम बढ़ सकता है।
  • धीमी पुनर्भरण प्रक्रिया:  अन्य खनिजों के विपरीत, नदी की रेत को पुनः बनने में भूगर्भीय युगों का समय लगता है, जिससे वर्त्तमान खनन दर पारिस्थितिक रूप से अस्थिर हो जाती है।

संगठित अवैध नेटवर्क

यह संकट लगभग 500 करोड़ रुपये की भूमिगत अर्थव्यवस्था द्वारा संचालित है, जिसे गहरे जड़ें जमाए हुए राजनेता–नौकरशाह–अपराधी गठजोड़ द्वारा कायम रखा जाता है।

  • संस्थागत असहायता: “रेत माफिया” कथित रूप से वन अधिकारियों से बेहतर हथियारों से लैस है, जिसके कारण वन रक्षकों की निर्मम हत्याएँ हुई हैं, जैसे हाल में हरिकेश गुर्जर और जितेंद्र सिंह शेखावत की हत्या।
  • आर्थिक कारण: शहरी क्षेत्रों में नदी की रेत की उच्च मांग—क्योंकि यह कंक्रीट के साथ बेहतर जुड़ाव (Bonding) स्थापित करती है—इस व्यापार को अत्यधिक लाभकारी बनाती है।
  • अवसंरचना संबंधी जोखिम: नींव के स्तंभों के आसपास खनन से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित एक महत्वपूर्ण पुल के ढहने का खतरा उत्पन्न हो गया है, जहाँ गड्ढों की गहराई 30 से 50 फीट तक पहुँच गई है।

अनिवार्य न्यायिक निर्देश (2026)

सर्वोच्च न्यायालय ने 11 मई तक लागू किए जाने हेतु एक तकनीकी और अंतर-राज्यीय सुरक्षा तंत्र (Firewall) की रूपरेखा प्रस्तुत की है:

  • तकनीकी निगरानी: सभी खनन ट्रकों पर उच्च-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी (क्लोज़्ड सर्किट टेलीविज़न) कैमरे और जीपीएस (ग्लोबल पोज़िशनिंग सिस्टम) उपकरणों की अनिवार्य स्थापना की गई है। वास्तविक समय का डेटा सीधे पुलिस और जिला मजिस्ट्रेटों को भेजा जाना चाहिए।
  • एकीकृत तंत्र: अधिकार क्षेत्र की खामियों (राज्य सीमाओं के पार भागने) का लाभ उठाकर अपराधियों को रोकने के लिए, न्यायालय ने संयुक्त गश्त हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) के साथ एक एकीकृत तंत्र स्थापित करने का आदेश दिया है।
  • कानूनी जवाबदेही:  किसी भी प्रकार की मौन मिलीभगत (Tacit Connivance) या प्रवर्तन में देरी पाए जाने पर मशीनरी की तत्काल जब्ती और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कानूनी और संस्थागत ढाँचा

हालाँकि संरक्षण के लिए बनाया गया ढाँचा कागज़ों पर मजबूत है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका क्रियान्वयन कमजोर कड़ी बना हुआ है:

  • MMDR अधिनियम: खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत रेत को ‘लघु खनिज’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिससे इसके नियमन की मुख्य जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर आती है।
  • पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986: पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए कानूनी आधार प्रदान करता है।
  • सस्टेनेबल सैंड माइनिंग गाइडलाइंस 2016: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नियंत्रित खनन को बढ़ावा देने के लिए जारी की गईं, लेकिन इन्हें बड़े पैमाने पर माफिया द्वारा अनदेखा किया जाता है।

आगे की राह

न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि अल्पकालिक लाभ और लालच कानून के शासन (Rule of Law) को दरकिनार नहीं कर सकते।

  • एम-सैंड को बढ़ावा: निर्मित रेत (M-Sand), जो पत्थरों को कुचलकर बनाई जाती है, एक स्थायी विकल्प है। सरकार को इसकी लागत और  गुणवत्ता को लेकर बनी धारणा संबंधी समस्या का समाधान करना चाहिए।
  • उन्नत तकनीक:  अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिए इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की उपग्रह इमेजरी और ड्रोन का उपयोग कर उनका विहंगम दृश्य (Bird’s-Eye View) प्रदान करना।
  • परिपत्र अर्थव्यवस्था (Circular Economy):  नदी घाटियों पर दबाव कम करने के लिए निर्माण और विध्वंस (C&D) अपशिष्ट के पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करना।
  • नदी बेसिन प्राधिकरण:  तीनों राज्यों में एकीकृत संरक्षण रणनीति सुनिश्चित करने के लिए चंबल नदी हेतु एक समर्पित प्राधिकरण की स्थापना करना।

निष्कर्ष

न्यायालय का हस्तक्षेप यह पुनः स्थापित करता है कि पर्यावरण संरक्षण कानून के शासन का अभिन्न हिस्सा है; अर्धसैनिक बलों की तैनाती की चेतावनी प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है, और चंबल को पुनर्स्थापित करने के लिए खनन गठजोड़ को समाप्त करने तथा पारिस्थितिक स्थिरता को प्राथमिकता देने हेतु मजबूत संस्थागत इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न: 

प्रश्न:  अवैध रेत खनन केवल एक पर्यावरणीय खतरा नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक–नौकरशाही–अपराधी गठजोड़ द्वारा प्रेरित एक शासन विफलता भी है। इसका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। सतत लघु खनिज प्रबंधन के लिए कौन-कौन से संस्थागत उपाय आवश्यक हैं?

 (15 अंक, 250 शब्द)

चंबल रेत खनन संकट

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.