उत्तर प्रदेश में तड़ित वृष्टि/आंधी-तूफान

उत्तर प्रदेश में तड़ित वृष्टि/आंधी-तूफान 18 May 2026

संदर्भ:

हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) में एक विनाशकारी तूफ़ान आया, जिसमें हवा की गति 130 किमी/घंटा तक पहुँच गई, जिसके कारण 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और भदोही शामिल थे।

तड़ित वृष्टि कैसे निर्मित होते हैं?

  • सतही ताप और संवहन (Convection): गर्मियों के दौरान भूमि की सतह अत्यधिक गर्म हो जाती है, जिससे जमीन के पास की वायु गर्म और हल्की हो जाती है। यह गर्म वायु संवहन (Convection) की प्रक्रिया के माध्यम से ऊपर उठती है।
  • बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता की आपूर्ति: बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र युक्त वायु ऊपर उठती गर्म वायु को प्रचुर मात्रा में नमी प्रदान करती हैं, जिससे आर्द्रता बढ़ती है और आंधी-तूफान के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होती हैं।
  • पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) की भूमिका: पश्चिमी विक्षोभ से संबंधित ठंडी और शुष्क ऊपरी वायुमंडलीय हवाएँ सतह से ऊपर उठ रही गर्म और आर्द्र युक्त वायु के साथ अंतःक्रिया करती हैं।
  • वायुमंडलीय अस्थिरता और आंधी-तूफान का निर्माण: गर्म आर्द्र युक्त वायु और ठंडी शुष्क वायु के टकराव से गंभीर वायुमंडलीय अस्थिरता उत्पन्न होती है, जिसके परिणामस्वरूप तेज़ हवाओं, बिजली चमकने और भारी वर्षा के साथ हिंसक आंधी-तूफान विकसित होते हैं।

उत्तर प्रदेश का तूफान इतना तीव्र क्यों था?

इस तूफान की तीव्रता “अत्यधिक” परिस्थितियों के कारण थी:

  • अत्यधिक तापमान: सतही तापमान 45°C से अधिक था।
  • प्रचुर आर्द्रता: बंगाल की खाड़ी ने ऊपर उठती वायु को भारी मात्रा में आर्द्रता प्रदान की।
  • तीव्र पश्चिमी विक्षोभ: पश्चिमी विक्षोभ से आने वाली वायु अत्यधिक ठंडी और शुष्क थी, जिससे वायुमंडलीय टकराव और अधिक तीव्र हो गया।

तड़ित वृष्टि/आंधी-तूफान के प्रभाव

तड़ित वृष्टि ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर क्षति की है:

  • मानवीय क्षति: गिरते मकानों और उड़ते मलबे जैसे धातु की चादरों के कारण 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई।
  • अवसंरचना: बिजली के खंभों, विद्युत लाइनों और संचार नेटवर्क को भारी नुकसान पहुँचा।
  • अर्थव्यवस्था एवं कृषि: खड़ी फसलों के नष्ट होने से किसानों को व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ।
  • परिवहन: स्थानीय परिवहन व्यवस्था गंभीर रूप से बाधित हो गई।

IMD और पूर्वानुमान संबंधी चुनौती

  • चक्रवातों के विपरीत, आंधी-तूफान अत्यधिक स्थानीयकृत मौसमीय घटनाएँ होते हैं, जो बहुत कम समय में तेजी से बनते और तीव्र हो जाते हैं।
    • ये अचानक वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण विकसित हो सकते हैं और अपनी दिशा या तीव्रता को तेजी से बदल सकते हैं।
    • इसलिए, मौसम विज्ञान तकनीक में प्रगति के बावजूद, आंधी-तूफानों के सटीक समय, स्थान और तीव्रता का पूर्वानुमान लगाना अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
  • चक्रवात बनाम तड़ित वृष्टि/आंधी-तूफान: चक्रवात एक “ट्रेन” की तरह होते हैं जो एक पूर्वानुमेय मार्ग पर चलते हैं, जबकि आंधी-तूफान तवे पर “पॉपकॉर्न” की तरह अचानक और स्थानीय रूप से निर्मित होते हैं। इसलिए उनकी सटीक तीव्रता और स्थान का अनुमान लगाना अत्यंत कठिन होता है।

समाधान और सावधानियाँ

क्षति को कम करने हेतु सुझाए गए उपाय:

  • संरचनात्मक सुरक्षा: घरों के आसपास ढीली धातु की चादरें या बड़े होर्डिंग लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि तेज़ हवाओं के दौरान ये खतरनाक प्रक्षेप्य (projectiles) बन सकते हैं।
  • आपातकालीन किट: एक ऐसा किट तैयार रखें जिसमें टॉर्च, बैटरियाँ, स्वच्छ जल और प्राथमिक उपचार किट शामिल हों।
  • व्यक्तिगत सुरक्षा: घर के अंदर रहें, सभी विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें, तथा बिजली गिरने से बचने के लिए धातु की वस्तुओं और अकेले खड़े पेड़ों से दूर रहें।

NDMA के दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) विशिष्ट प्रोटोकॉल प्रदान प्रदान किए जाते हैं:

  • घायल व्यक्तियों की तुरंत सूचना दें और प्राथमिक उपचार प्राप्त करें।
  • चिन्हित खतरे वाले क्षेत्रों से दूर जाएँ।
  • प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
  • अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

निष्कर्ष

  • उत्तर प्रदेश की यह दुखद घटना हमारी आपदा-प्रतिरोधक क्षमता में गंभीर कमी को उजागर करती है। हालाँकि “पॉपकॉर्न शैली” के आंधी-तूफानों का पूर्वानुमान लगाना तकनीकी रूप से कठिन है, फिर भी स्थानीय स्तर पर बेहतर चेतावनी प्रणाली और अवसंरचना संबंधी सख्त सुरक्षा नियम (जैसे होर्डिंग एवं धातु की छतों के लिए) अत्यंत आवश्यक हैं।
  • अंततः, जनहानि को कम करने के लिए IMD की बेहतर पूर्वानुमान प्रणाली और सक्रिय प्रशासनिक उपायों का संयोजन आवश्यक है, जैसे NDMA के दिशानिर्देशों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उठाए जाने वाले एहतियाती कदम।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न: 

प्रश्न: उत्तरी भारत में प्री-मानसून आंधी-तूफानों की बढ़ती तीव्रता जलवायु परिवर्तनशीलता तथा आपदा-तैयारी की बढ़ती चुनौती को दर्शाती है। ऐसी घातक आंधी-तूफान घटनाओं के कारणों का परीक्षण कीजिए तथा इस प्रकार की स्थानीयकृत चरम मौसमी घटनाओं से निपटने हेतु भारत की संस्थागत तैयारी का मूल्यांकन कीजिए।

 (15 अंक, 250 शब्द)

उत्तर प्रदेश में तड़ित वृष्टि/आंधी-तूफान

Explore UPSC Foundation Course

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.