UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

डिजिटल दासता के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों की आवश्यकता

डिजिटल दासता के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों की आवश्यकता 29 Jun 2026

संदर्भ:

पोप लियो XIV ने अपने विश्वपत्र (encyclical) ‘मैग्नीफिका ह्यूमैनिटास’ (Magnifica Humanitas) में चेतावनी दी है, कि यदि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को अनियमित छोड़ दिया गया, तो यह मानव गरिमा, लोकतंत्र और राष्ट्रीय संप्रभुता को कमजोर कर सकती है। उन्होंने AI शासन में बाध्यकारी कानूनों, लोकतांत्रिक निरीक्षण और मानवीय जवाबदेही की माँग की है।

पोप लियो XIV द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे

  • मानव गरिमा को खतरा: अनियंत्रित AI व्यक्तिगत डेटा स्वामित्व को ‘डिजिटल दासता’ (digital slavery) के एक नए रूप में बदल सकता है।
  • बाध्यकारी विनियमन की आवश्यकता: AI शासन को स्वैच्छिक नैतिकता या कॉर्पोरेट स्व-विनियमन (self-regulation) की बजाय मजबूत और बाध्यकारी कानूनों पर निर्भर होना चाहिए।
  • मानवीय जवाबदेही: रोजगार, क्रेडिट (ऋण), स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अन्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में AI-संचालित निर्णयों के लिए अंततः मनुष्य ही जवाबदेह होना चाहिए।
  • बिग टेक (Big Tech) का विनियमन: AI को मुट्ठी भर निजी तकनीकी एकाधिकारों द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाना चाहिए, जिनका प्रभाव कई सरकारों से भी अधिक हो गया है।
  • उत्तरदायी नवाचार: समाज की सुरक्षा के लिए, कुछ मामलों में जानबूझकर AI के विकास को धीमा करना आवश्यक हो सकता है।

AI विनियमन में चुनौतियाँ

  • नवाचार बनाम विनियमन की गति: AI विधायी प्रक्रियाओं की तुलना में बहुत तेजी से विकसित होता है, जिससे मौजूदा कानून शीघ्र ही अप्रासंगिक हो जाते हैं।
  • विधिक सीमाएँ: सरकारें AI के अनुप्रयोगों को विनियमित कर सकती हैं, लेकिन वे वैज्ञानिक खोजों या गणितीय प्रगतियों को विनियमित नहीं कर सकती हैं।
  • विनियामक अंतराल: यूरोपीय संघ के “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्ट “(EU AI Act) और यूनाइटेड किंगडम के “ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट” जैसे कानून कई AI-संबंधी चुनौतियों के सामने आने के बाद लागू किए गए थे।

लोकतंत्र के लिए खतरे

  • डीपफेक और दुष्प्रचार : AI-जनित सामग्री चुनावों में हेरफेर कर सकती है, झूठे घोटाले गढ़ सकती है और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को समाप्त कर सकती है।
  • एल्गोरिद्मिक ध्रुवीकरण: सोशल मीडिया एल्गोरिदम आक्रोश और सनसनीखेज खबरों को बढ़ावा देते हैं, जिससे ‘इको चैंबर’ बनते हैं और सामाजिक विभाजन बढ़ता है।
  • विदेशी सूचना युद्ध: AI विरोधी देशों और गैर-राज्य अभिकर्ताओं को लक्षित मनोवैज्ञानिक संचालन करने में सक्षम बनाता है, जो देश के सामाजिक तथा राजनीतिक मतभेदों का लाभ उठाते हैं।
  • भारत की संवेदनशीलता: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सीमित डिजिटल साक्षरता के साथ तीव्र डिजिटलीकरण, AI-संचालित मिथ्या सूचनाओं और दुष्प्रचार के जोखिम को बढ़ा देता है।

AI शासन के लिए अनुशंसित ढाँचा

  • अधिकार-आधारित शासन: डेटा सुरक्षा, सूचित सहमति, डिजिटल स्वायत्तता और एल्गोरिद्मिक भेदभाव के खिलाफ सुरक्षा उपायों की गारंटी देना।
  • प्लेटफ़ॉर्म की जवाबदेही: एल्गोरिद्मिक पारदर्शिता, स्वतंत्र ऑडिट और AI-संचालित अनुशंसा प्रणालियों  के कारण होने वाले नुकसान के लिए प्लेटफ़ॉर्म की देयता को अनिवार्य करना।
  • वाक् और अभिव्यकती की स्वतंत्रता की रक्षा: सरकारी सेंसरशिप को बढ़ावा दिए बिना या वैध असहमति को दबाए बिना डीपफेक, बॉट्स और प्लेटफॉर्म हेरफेर को लक्षित करना।
  • डिजिटल साक्षरता को सुदृढ़ करना: स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सामुदायिक कार्यक्रमों में मीडिया साक्षरता तथा डिजिटल नागरिकता को एकीकृत करना।
  • प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली : सरकारी एजेंसियों, फैक्ट-चेकर्स, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और नागरिक समाज के सहयोग से रीयल-टाइम डिटेक्शन (त्वरित पहचान) तंत्र विकसित करना।

एक संवैधानिक अनिवार्यता के रूप में AI शासन

  • सूचना की अखंडता की रक्षा: एक गैर-हेरफेर वाले सूचना पारिस्थितिक तंत्र तक पहुँच को जीवन, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार (अनुच्छेद 19 तथा 21) के विस्तार के रूप में माना जाना चाहिए।
  • लोकतांत्रिक नियम-निर्माण: AI शासन कॉर्पोरेट वार्ताओं की बजाय संसदीय चर्चा, सार्वजनिक भागीदारी और पारदर्शी संस्थागत निरीक्षण के माध्यम से उभरना चाहिए।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता: चूँकि सूचना पारितंत्र युद्ध का एक नया क्षेत्र बन गया है, इसलिए AI शासन को लोकतांत्रिक लचीलेपन और राष्ट्रीय संप्रभुता के मुख्य स्तंभ के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।

निष्कर्ष

AI विनियमन को नवाचार, मानव गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा के मध्य संतुलन स्थापित करना चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि तकनीक केंद्रित कॉर्पोरेट शक्ति की बजाय व्यापक जनहित की सेवा करे।

मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न

प्रश्न. “अति-अनुकूलित एल्गोरिदम और सिंथेटिक मीडिया के युग में, लोकतांत्रिक संप्रभुता की रक्षा के लिए पारंपरिक विनियामक ढाँचे अपर्याप्त हैं।” भारत के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिए तथा AI शासन के लिए एक बहुआयामी ढाँचे का सुझाव दीजिए।

(15 अंक, 250 शब्द)

डिजिटल दासता के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों की आवश्यकता

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.