UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

Q. मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारत में सड़क दुर्घटना मुआवजा काफी हद तक आय-आधारित है। अनुच्छेद 14 और 21 के तहत यह दृष्टिकोण किस प्रकार समानता और गरिमा के मुद्दों को उठाता है, इसका विश्लेषण कीजिए। कल्याणकारी राज्य में 'उचित मुआवजा' सुनिश्चित करने के लिए सुधारों का सुझाव दीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)

January 1, 2026

GS Paper IISocial Justice

प्रश्न की मुख्य माँग

  • समानता और गरिमा: अनुच्छेद-14 और 21 के अंतर्गत मुद्दे
  • उचित मुआवजे के लिए सुझाए गए सुधार।

उत्तर

मोटर वाहन अधिनियम (MVA) के तहत मुआवजा परंपरागत रूप से “गुणक विधि” (Multiplier method) द्वारा निर्धारित किया जाता है, जो पीड़ित की आयु और आय के आधार पर भुगतान की गणना करती है। हालाँकि इसका उद्देश्य परिवार को उनकी पूर्व आर्थिक स्थिति में वापस लाना है, लेकिन यह बाजार-आधारित तर्क एक कल्याणकारी राज्य में मानवीय मूल्यों का पदानुक्रम स्थापित करता है।

समानता और गरिमा: अनुच्छेद-14 और 21 के अंतर्गत मुद्दे

  • मूल्य में भेदभाव: मुआवजे को आय से जोड़ना एक संवैधानिक विरोधाभास उत्पन्न करता है, जहाँ अधिक आय वाले व्यक्ति का जीवन कानूनी रूप से श्रमिक के जीवन से अधिक “मूल्यवान” माना जाता है।
    • उदाहरण: अलग-अलग भुगतान अनुच्छेद-14 के कानून के समक्ष समानता के वादे का उल्लंघन करते हैं, क्योंकि वे मानव जीवन को एक बाजार वस्तु के रूप में मानते हैं।
  • अवैतनिक श्रम का हाशिए पर जाना: गृहिणियों और बच्चों को अक्सर एक “काल्पनिक आय” दी जाती है, जो उनके वास्तविक सामाजिक और भावनात्मक योगदान को ध्यान में नहीं रखती।
    • उदाहरण: सर्वोच्च न्यायालय ने कीर्ति बनाम ओरिएंटल इंश्योरेंस (वर्ष 2021) मामले में इस बात पर जोर दिया कि एक गृहिणियों का कार्य राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है।
  • गरिमा बनाम गणित: किसी मानव जीवन को उसकी कमाई क्षमता के सांख्यिकीय आकलन तक सीमित करना अनुच्छेद-21 के तहत प्रदत्त अंतर्निहित गरिमा का हनन करता है।
    • उदाहरण: न्यायालयों ने यह माना है कि “उचित मुआवजा” केवल आर्थिक हानि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें भावनात्मक आघात के लिए “गरिमा क्षतिपूर्ति” भी शामिल होनी चाहिए।
  • तुलनात्मक विसंगति: सड़क क्षेत्र के विपरीत, रेलवे अधिनियम (वर्ष 1989) और हवाई परिवहन अधिनियम पीड़ित की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना समान मुआवजा प्रदान करते हैं।
    • उदाहरण: रेल पीड़ितों को ₹8 लाख की एक निश्चित राशि मिलती है, जो परिवहन के सभी साधनों में मानकीकृत “सुरक्षा के अधिकार” के अभाव को उजागर करती है।

‘उचित मुआवजे’ के लिए सुझाए गए सुधार

  • मानकीकृत आधार मुआवजा: “दोषरहित” दायित्व के लिए एक उच्च अनिवार्य न्यूनतम सीमा लागू करना, ताकि प्रत्येक नागरिक को आय की परवाह किए बिना सम्मानजनक न्यूनतम मुआवजा मिल सके।
  • घरेलू देखभाल का महत्त्व: लैंगिक-आधारित न्यायसंगत भुगतान सुनिश्चित करने के लिए गैर-कमाई करने वाले पीड़ितों की “अवसर लागत” और “सेवा मूल्य” को मोटर वाहन दुर्घटना के मुआवजे की अनुसूची में औपचारिक रूप से एकीकृत करना।
  • स्वचालित मुद्रास्फीति समायोजन: जीवन यापन की लागत के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए “काल्पनिक आय” स्लैब और पारंपरिक मदों (अंतिम संस्कार, संपत्ति की हानि) का आवधिक और अनिवार्य संशोधन।
  • व्यापक कैशलेस सहायता: “स्वास्थ्य के अधिकार” की रक्षा के लिए दीर्घकालिक मुकदमेबाजी के बजाय तत्काल चिकित्सा राहत और आघात देखभाल को प्राथमिकता देना।
    • उदाहरण: कैशलेस उपचार योजना 2025 “गोल्डन ऑवर” के लिए ₹1.5 लाख तक प्रदान करती है, जिससे धन की परवाह किए बिना जीवन रक्षक समानता सुनिश्चित होती है।

निष्कर्ष

एक कल्याणकारी राज्य का दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ‘हानि का मात्रात्मक आकलन’ ‘न्याय की नैतिकता’ पर वरीयता न प्राप्त कर ले। इस संदर्भ में, एक ऐसे हाइब्रिड प्रतिकर मॉडल की ओर संक्रमण—जो एक समान एवं पर्याप्त आधार भुगतान को आय-आधारित अतिरिक्त पूरकों के साथ समन्वित करता हो। मोटर वाहन अधिनियम को उस संवैधानिक दृष्टिकोण के अधिक निकट ले आएगा, जो प्रत्येक मानव जीवन को स्वाभाविक रूप से, समान रूप से और गरिमामय मूल्य प्रदान करता है।

Road accident compensation in India is largely income-based under the Motor Vehicles Act. Examine how this approach raises issues of equity and dignity under Articles 14 and 21. Suggest reforms to ensure ‘just compensation’ in a welfare state. in hindi

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.