UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

एचडीएफसी बैंक प्रकरण: कॉरपोरेट गवर्नेंस

18 Jul 2026

संदर्भ

एचडीएफसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अतनु चक्रवर्ती द्वारा दिए गए त्याग-पत्र तथा कथित अनियमित भुगतानों से संबंधित आंतरिक सतर्कता जाँच की रिपोर्टों के मध्य कॉरपोरेट नैतिकता, गवर्नेंस, न्यासीय उत्तरदायित्व तथा आंतरिक नियंत्रण को लेकर बैंकिंग क्षेत्र में पुनः बहस तेज हो गई है।

1 26

कॉरपोरेट नैतिकता क्या है?

  • कॉरपोरेट नैतिकता से आशय उन नैतिक सिद्धांतों, मूल्यों एवं मानकों से है, जो किसी कंपनी, उसके प्रबंधन के व्यावसायिक आचरण को उत्तरदायी एवं नैतिक बनाते हैं।
  • यह केवल कानूनी अनुपालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करती है कि सभी निर्णय ईमानदार, पारदर्शी, निष्पक्ष, उत्तरदायी तथा हितधारकों के प्रति जिम्मेदार हों।

कॉरपोरेट नैतिकता के मूल सिद्धांत

सिद्धांत अर्थ
सत्यनिष्ठा व्यावसायिक निर्णयों में सत्य एवं ईमानदारी का पालन।
पारदर्शिता समय पर एवं सत्यापित तथ्यों का प्रकटीकरण।
उत्तरदायित्व अपने कार्यों एवं निर्णयों के प्रति जवाबदेही।
निष्पक्षता सभी हितधारकों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार।
जिम्मेदारी अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक सतत् विकास को प्राथमिकता देना।
अनुपालन विधियों एवं विनियमों का पालन करना।
सम्मान कर्मचारियों, ग्राहकों तथा समाज के हितों एवं अधिकारों का संरक्षण करना।

कॉरपोरेट नैतिकता क्यों महत्त्वपूर्ण है?

  • निवेशकों के विश्वास बढोतरी: नैतिक सुशासन अनिश्चितता को कम करके दीर्घकालिक घरेलू एवं विदेशी निवेश को आकर्षित करता है।
    • उदाहरण: सत्यम् घोटाले (वर्ष 2009) के बाद SEBI ने कॉरपोरेट गवर्नेंस संबंधी मानकों को सुदृढ़ किया, जिससे भारतीय बाजारों में निवेशकों का विश्वास पुनः स्थापित हुआ।
  • वित्तीय धोखाधड़ी में कमी: सुदृढ़ नैतिक मानक एवं आंतरिक नियंत्रण धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार तथा वित्तीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हैं।
    • उदाहरण: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले (₹13,000 करोड़ से अधिक, वर्ष 2018) ने नैतिक विफलताओं के गंभीर परिणामों का उदाहरण है।
  • जन-विश्वास का सुदृढ़ीकरण: नैतिक आचरण ग्राहकों, कर्मचारियों, निवेशकों एवं समाज के मध्य विश्वास उत्पन्न करता है।
    • उदाहरण: टाटा समूह अपनी नैतिक व्यावसायिक संस्कृति के कारण भारत के सर्वाधिक विश्वसनीय कॉरपोरेट समूह में गिना जाता है।

2 23

  • कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) को प्रोत्साहन : नैतिक कंपनियाँ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में निवेश करती हैं।
    • भारत ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 135 के अंतर्गत CSR व्यय को अनिवार्य बनाया है, जिससे वह अनिवार्य CSR लागू करने वाले प्रथम देशों में शामिल है।
  • प्रतिष्ठागत जोखिम में कमी : नैतिक त्रुटि की एक घटना दशकों में अर्जित साख को नष्ट कर सकती है।
    • उदाहरण: यस बैंक संकट (वर्ष 2020) ने गवर्नेंस संबंधी विफलताओं के कारण जन-विश्वास को गंभीर रूप से प्रभावित किया।
  • पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देती है: उत्तरदायी व्यवसाय प्रदूषण कम करते हैं, हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाते हैं तथा जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देते हैं।
    • उदाहरण: भारतीय कंपनियाँ SEBI के BRSR ढाँचे ने अपने ESG प्रदर्शन का प्रकटीकरण तेजी से कर रही हैं।
  • वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करती है: सुदृढ़ नैतिक मानकों वाले देश एवं संस्थान अधिक निवेश तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारियाँ आकर्षित करते हैं।
    • उदाहरण: BRSR के माध्यम से ESG प्रकटीकरण पर भारत का बल भारतीय कंपनियों को वैश्विक गवर्नेंस मानकों के अनुरूप बनाता है।
  • परिचालन दक्षता में वृद्धि करती है: नैतिक कार्य-संस्कृति विश्वास, कर्मचारी प्रतिबद्धता एवं बेहतर निर्णय-निर्माण को बढ़ावा देती है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है तथा परिचालन जोखिम कम होते हैं।

कॉरपोरेट गवर्नेंस एवं कॉरपोरेट नैतिकता: परस्पर संबंध

कॉरपोरेट गवर्नेंस कॉरपोरेट नैतिकता
नियमों एवं संस्थागत व्यवस्थाओं का ढाँचा निर्णय-निर्माण का नैतिक आधार
उत्तरदायित्व पर बल देता है। सत्यनिष्ठा पर बल देती है।
विधिक अनुपालन सुनिश्चित करता है। नैतिक आचरण सुनिश्चित करती है।
निदेशक मंडल एवं नियामकों द्वारा संचालित। संगठनात्मक संस्कृति द्वारा संचालित।
बाह्य पर्यवेक्षण पर आधारित। आंतरिक नैतिक चेतना पर आधारित।

कॉरपोरेट सुशासन एवं कॉरपोरेट नैतिकता 

कॉरपोरेट सुशासन कॉरपोरेट नैतिकता
कंपनी का शासन कैसे किया जाता है? निर्णय क्यों लिए जाते हैं?
विधिक ढाँचे पर आधारित नैतिक ढाँचे पर आधारित
अनिवार्य स्वैच्छिक (अक्सर विधिक अपेक्षाओं से परे)
शक्ति के दुरुपयोग को रोकता है। नैतिक विवेक के दुरुपयोग को रोकती है।

  • नैतिकता के बिना सुशासन केवल प्रक्रियागत अनुपालन बनकर रह जाता है।
  • सुशासन के बिना नैतिकता में संस्थागत प्रवर्तन का अभाव रहता है।

HDFC बैंक प्रकरण से प्राप्त प्रमुख सीख

  • रिपोर्ट की गई घटनाओं ने गवर्नेंस से संबंधित अनेक महत्त्वपूर्ण चिंताएँ उजागर की हैं।
    • नैतिक चुनौतियाँ
      • कथित रूप से वित्तीय लेन-देन को छिपाना।
      • व्यावसायिक लक्ष्यों एवं नैतिक आचरण के मध्य संभावित संघर्ष।
      • आंतरिक उत्तरदायित्व का कमजोर होना।
      • पारदर्शी प्रकटीकरण में विफलता।
      • शीर्ष नेतृत्व की कार्य-संस्कृति पर प्रश्नचिह्न।
    • गवर्नेंस संबंधी चुनौतियाँ
      • आंतरिक लेखा-परीक्षण द्वारा अनियमितताओं का पता लगाया जाना।
      • लेखा-परीक्षण समिति द्वारा सतर्कता जाँच प्रारंभ किया जाना।
      • आंतरिक नियंत्रण तंत्र का सक्रिय होना।
      • निदेशक मंडल की निगरानी की महत्ता का पुनः रेखांकन।
      • RBI ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया कि उसके पर्यवेक्षी आकलन के आधार पर उसे कोई महत्वपूर्ण गवर्नेंस संबंधी चिंता नहीं मिली है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आंतरिक जाँच एवं विनियामकीय निष्कर्षों के मध्य स्पष्ट अंतर होता है।

बैंकिंग क्षेत्र में नैतिक सुशासन की चुनौतियाँ

  • व्यावसायिक दबाव: लाभ, ऋण वृद्धि एवं बाजार हिस्सेदारी प्राप्त करने का अत्यधिक दबाव कर्मचारियों को समुचित परीक्षण (Due Diligence) एवं अनुपालन मानकों की उपेक्षा तथा भ्रामक विक्रय (Mis-selling) जैसी अनैतिक गतिविधियों की ओर प्रेरित कर सकता है, जिससे धोखाधड़ी एवं वित्तीय जोखिम बढ़ता है।
  • हितों का टकराव: बिक्री, बोनस अथवा अल्पकालिक लाभप्रदता से जुड़े प्रोत्साहन निर्णय-निर्माण को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे अधिकारी ग्राहक हितों, न्यासीय उत्तरदायित्वों एवं दीर्घकालिक वित्तीय सततता के बजाय व्यक्तिगत अथवा संस्थागत लाभ को प्राथमिकता दे सकते हैं।
  • कमजोर नैतिक संस्कृति: ईमानदारी की अपेक्षा केवल परिणामों को पुरस्कृत करने की संस्कृति, अनैतिक व्यवहार को सामान्य बना सकती है, नैतिक निर्णय-निर्माण को हतोत्साहित कर सकती है तथा धीरे-धीरे उत्तरदायित्व, पारदर्शिता एवं जन-विश्वास को कमजोर कर सकती है।
  • सूचना विषमता: निदेशक मंडल एवं विनियामकों से महत्त्वपूर्ण सूचनाओं का अपर्याप्त प्रकटीकरण, चयनात्मक रिपोर्टिंग अथवा जानकारी छिपाना निगरानी को कमजोर करता है, सुधारात्मक कार्रवाई में विलंब उत्पन्न करता है तथा गवर्नेंस विफलताओं, वित्तीय अनियमितताओं एवं प्रणालीगत जोखिमों की संभावना बढ़ाता है।
  • विनियामकीय खामियों का लाभ उठाना: बैंक कानूनी अस्पष्टताओं, क्षेत्राधिकार संबंधी भिन्नताओं अथवा विनियामकीय कमियों का लाभ उठाकर सावधानीपूर्ण मानकों से बचने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे वित्तीय विनियमन की मूल भावना कमजोर होती है तथा अनुचित प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ एवं प्रणालीगत कमजोरियाँ उत्पन्न होती हैं।
  • व्हिसलब्लोअर’ संबंधी चुनौतियाँ: कर्मचारी प्रतिशोध, कॅरियर संबंधी प्रतिकूल प्रभाव अथवा कार्यस्थल पर उत्पीड़न के भय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना देने से बचते हैं, जिससे दुराचार निरंतर बना रहता है तथा संस्थागत उत्तरदायित्व एवं आंतरिक गवर्नेंस तंत्र कमजोर होते हैं।
  • प्रतिष्ठागत जोखिम: दुराचार के केवल आरोप भी, चाहे वे सिद्ध न हुए हों, किसी बैंक की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं, जमाकर्ताओं एवं निवेशकों के विश्वास को कम कर सकते हैं, विनियामकीय जाँच को प्रेरित कर सकते हैं तथा वित्तीय स्थिरता, ग्राहक संबंधों एवं दीर्घकालिक व्यावसायिक सततता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

आगे की राह

  • निदेशक मंडल की स्वतंत्रता को सुदृढ़ करना: निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशकों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व एवं विविध विशेषज्ञता सुनिश्चित की जाए, ताकि वस्तुनिष्ठ निगरानी, हितों के संघर्ष को नियंत्रित तथा हितधारकों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
    • स्वतंत्र निदेशक मंडल, उत्तरदायित्व में सुधार करते हैं, रणनीतिक निर्णय-निर्माण को सुदृढ़ करते हैं तथा कॉरपोरेट गवर्नेंस में निवेशकों के विश्वास को बढ़ाते हैं।
  • लेखा-परीक्षण समितियों का सशक्तीकरण: स्वतंत्र एवं व्यावसायिक रूप से सक्षम लेखा-परीक्षण समितियों का गठन किया जाए, जिन्हें वित्तीय प्रतिवेदन, आंतरिक नियंत्रण, जोखिम प्रबंधन तथा अनुपालन की निगरानी हेतु पर्याप्त अधिकार प्राप्त हों।
    • सुदृढ़ लेखा-परीक्षण समितियाँ पारदर्शिता को बढ़ाती हैं, अनियमितताओं का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाती हैं तथा नैतिक वित्तीय व्यवहार को सुदृढ़ करती हैं।
  • नैतिकता-प्रथम संगठनात्मक संस्कृति को बढ़ावा देना: नैतिक नेतृत्व, स्पष्ट आचार संहिता, पारदर्शी संचार तथा संगठन के सभी स्तरों पर दुराचार के प्रति शून्य सहिष्णुता के माध्यम से ईमानदारी को बढ़ावा दिया जाए।
    • मूल्य-आधारित संस्कृति उत्तरदायी निर्णय-निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा दीर्घकालिक संस्थागत विश्वसनीयता को सुदृढ़ करती है।
  • व्हिसलब्लोअर संरक्षण को सुदृढ़ करना: गोपनीय रिपोर्टिंग तंत्र स्थापित किए जाएँ तथा प्रतिशोध के विरुद्ध सशक्त कानूनी एवं संस्थागत संरक्षण प्रदान किया जाए, ताकि कर्मचारी बिना भय के अनैतिक गतिविधियों की सूचना दे सकें।
    • प्रभावी व्हिसलब्लोअर तंत्र धोखाधड़ी का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाने में सहायता करते हैं तथा उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
  • समय-समय पर नैतिक लेखा-परीक्षण करना: नैतिक मानकों, गवर्नेंस ढाँचे तथा संगठनात्मक मूल्यों के अनुपालन का आकलन करने के लिए नियमित स्वतंत्र नैतिक लेखा-परीक्षण किए जाएँ, साथ ही उभरते जोखिमों एवं सुधारात्मक उपायों की पहचान की जाए।
    • सतत् मूल्यांकन संस्थागत अखंडता को सुदृढ़ करता है तथा हितधारकों के विश्वास में सुधार करता है।
  • कार्यपालक पारिश्रमिक को ESG एवं गवर्नेंस प्रदर्शन से जोड़ना: कार्यपालक पारिश्रमिक को केवल अल्पकालिक वित्तीय लक्ष्यों के स्थान पर ESG, नैतिक आचरण तथा दीर्घकालिक मूल्य सृजन से जोड़ा जाए।
    • ऐसे प्रोत्साहन अत्यधिक जोखिम लेने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करते हैं तथा उत्तरदायी कॉरपोरेट नेतृत्व को बढ़ावा देते हैं।
  • संबद्ध पक्षों तथा असाधारण लेन-देन का अधिक प्रकटीकरण: संबद्ध पक्षों के लेन-देन, असाधारण वित्तीय लेन-देन तथा महत्त्वपूर्ण जोखिमों का समयबद्ध एवं व्यापक प्रकटीकरण अनिवार्य किया जाए, ताकि पारदर्शिता में सुधार हो तथा हितों के संघर्ष को रोका जा सके।
    • बेहतर प्रकटीकरण शेयरधारकों, विनियामकों तथा निवेशकों को सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।
  • वरिष्ठ प्रबंधन के लिए सतत् नैतिक प्रशिक्षण: निदेशकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को नैतिकता, अनुपालन तथा गवर्नेंस संबंधी नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि बदलते विनियामकीय प्रावधानों, उभरते जोखिमों तथा नैतिक निर्णय-निर्माण ढाँचों के प्रति जागरूकता सुदृढ़ हो सके।
    • सतत् क्षमता निर्माण उत्तरदायी नेतृत्व तथा संस्थागत लचीलेपन को सुदृढ़ करता है।

निष्कर्ष

HDFC बैंक प्रकरण यह दर्शाता है कि सुदृढ़ संस्थानों के लिए मजबूत गवर्नेंस संरचना तथा नैतिक संगठनात्मक संस्कृति दोनों आवश्यक हैं। यद्यपि विनियामकीय निगरानी एवं आंतरिक नियंत्रण अपरिहार्य हैं, परंतु बैंकिंग प्रणाली में स्थायी विश्वास ऐसे नेतृत्व पर निर्भर करता है, जो तात्कालिक सुविधा के स्थान पर ईमानदारी को प्राथमिकता देता है।

एचडीएफसी बैंक प्रकरण: कॉरपोरेट गवर्नेंस

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.