| मापदंड |
विकसित देश (उदाहरण) |
विकासशील देश (भारत का उदाहरण) |
| मानव विकास |
नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देशों का मानव विकास सूचकांक (HDI) उच्च है, क्योंकि वहाँ स्वास्थ्य, शिक्षा और आय से संबंधित मजबूत एवं प्रभावी प्रणालियाँ मौजूद हैं। |
भारत स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रगति कर रहा है, लेकिन अभी भी विकसित देशों के समान परिणाम प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। |
| स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच |
यूनाइटेड किंगडम में नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है, जबकि कनाडा में सार्वजनिक रूप से वित्तपोषित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली संचालित होती है। |
भारत ने आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे का विस्तार किया है, लेकिन डॉक्टरों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों द्वारा आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय जैसी चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं। |
| पेयजल एवं स्वच्छता |
जापान और सिंगापुर में उन्नत जल प्रबंधन और स्वच्छता प्रणालियाँ हैं, जो सुरक्षित पेयजल और उच्च स्तर की सार्वजनिक स्वच्छता सुनिश्चित करती हैं। |
भारत ने जल जीवन अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार किया है तथा स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता कवरेज और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा दिया है। |
| आवास सुरक्षा |
सिंगापुर में हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड (Housing and Development Board- HDB) के माध्यम से बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आवास उपलब्ध कराए जाते हैं। |
भारत शहरी और ग्रामीण परिवारों की आवास संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के माध्यम से पूरा करने का प्रयास कर रहा है, जिससे पात्र परिवारों को सुरक्षित और पक्के घर उपलब्ध कराए जा सकें। |
| ऊर्जा तक पहुँच |
जर्मनी और डेनमार्क में विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति के साथ नवीकरणीय ऊर्जा का व्यापक एकीकरण किया गया है। |
भारत ने सौभाग्य योजना जैसी पहलों के माध्यम से लगभग सार्वभौमिक विद्युत पहुँच हासिल की है, साथ ही सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का विस्तार किया है। |
| सार्वजनिक परिवहन एवं गतिशीलता |
जापान में शिंकान्सेन (Shinkansen) जैसी उच्च गति वाली रेल नेटवर्क प्रणाली है; जबकि यूरोपीय शहरों में एकीकृत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित की गई है। |
भारत मेट्रो रेल, राजमार्गों, समर्पित माल गलियारों और उड़ान क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी योजना के माध्यम से कनेक्टिविटी एवं परिवहन सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। |
| डिजिटल गवर्नेंस |
एस्टोनिया डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं के साथ ई-गवर्नेंस का एक वैश्विक उदाहरण है। |
भारत की डिजिटल इंडिया, आधार, यूपीआई और डिजिलॉकर जैसी पहलों ने बड़े पैमाने पर डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण किया है। |
| रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा |
स्वीडन और जर्मनी अधिक मजबूत बेरोजगारी भत्ता तथा श्रमिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। |
भारत नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने और जलवायु-अनुकूल अवसंरचना को बढ़ावा दे रहा है, साथ ही विकास संबंधी आवश्यकताओं का भी संतुलन बना रहा है। |
| पर्यावरणीय संधारणीयता |
स्वीडन और नॉर्वे स्वच्छ ऊर्जा, पुनर्चक्रण तथा सतत् शहरी नियोजन का व्यापक उपयोग करते हैं। |
भारत नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने और जलवायु-अनुकूल अवसंरचना को बढ़ावा दे रहा है, साथ ही विकास संबंधी आवश्यकताओं का भी संतुलन बना रहा है। |
| शासन एवं नागरिक सेवाएँ |
सिंगापुर अपनी कुशल प्रशासनिक व्यवस्था और उत्कृष्ट शहरी प्रबंधन के लिए प्रसिद्ध है। |
भारत MyGov प्लेटफार्म, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), डिजिटल सेवाओं और सहभागी मंचों के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन को सुदृढ़ बना रहा है। |