तमिलनाडु में हिरासत में हत्या मामला

8 Apr 2026

संदर्भ

भारत के पुलिस क्रूरता के सबसे चौंकाने वाले मामलों में से एक, साथनकुलम पिता-पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में एक ऐतिहासिक निर्णय में, मदुरै की सत्र न्यायालय ने नौ पुलिस कर्मियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

मामले की पृष्ठभूमि

  • हिरासत में गिरफ्तारी: जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को तमिलनाडु में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था।
  • कथित पुलिस क्रूरता: दोनों को पुलिस स्टेशन के अंदर गंभीर हिरासत प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिससे गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौत हो गई।
  • साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़: पुलिस ने कथित तौर पर मनगढ़ंत आरोप लगाए, साक्ष्यों को नष्ट किया और दृश्यमान चोटों के बावजूद रिमांड हासिल की।
  • कानूनी कार्रवाई: इस घटना ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया, जिससे उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा और मामले को CBI को स्थानांतरित कर दिया गया।

सत्र न्यायालय का निर्णय

  • दोषसिद्धि: न्यायालय ने आरोपियों को दोहरी हत्या, आपराधिक साजिश और सुबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया गया था।
  • CBI के निष्कर्ष: यह निर्णय CBI की जाँच एवं सबूतों पर आधारित था, जिससे हिरासत में यातना और जान-बूझकर किए गए गलत कृत्यों की पुष्टि हुई।
  • ‘दुर्लभतम में दुर्लभ’: न्यायालय ने अत्यधिक क्रूरता और पुलिस द्वारा अधिकार के दुरुपयोग के कारण हिरासत में प्रताड़ना और हत्या को ‘दुर्लभतम में दुर्लभ’ मामला माना, जो मृत्युदंड को उचित ठहराता है।
  • हिरासत में हिंसा के विरुद्ध रुख: यह निर्णय पुलिस क्रूरता और अधिकार के दुरुपयोग के प्रति शून्य सहनशीलता का स्पष्ट संदेश देता है।
  • कानून का शासन: यह राज्य के अधिकारियों की जवाबदेही और अनुच्छेद-21 के तहत मौलिक अधिकारों के संरक्षण को कायम रखता है।

‘दुर्लभतम में दुर्लभ’ मामलों का सिद्धांत (Rarest of Rare Case Doctrine)

  • अर्थ: यह उन मामलों को संदर्भित करता है जहाँ मृत्युदंड केवल अत्यंत असाधारण परिस्थितियों में दिया जाता है, जब आजीवन कारावास अपर्याप्त हो।
  • उत्पत्ति: यह सिद्धांत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बचन सिंह बनाम पंजाब राज्य (1980) के मामले में प्रतिपादित किया गया था, जिसमें मृत्युदंड को एक अपवाद बनाया गया था, न कि नियम।
  • मुख्य सिद्धांत: मृत्युदंड देने से पहले न्यायालयों को गंभीर कारकों (अपराध की प्रकृति) और शमनकारी कारकों (अभियुक्त की परिस्थितियां) के बीच संतुलन बनाना चाहिए।
  • न्यायिक दृष्टिकोण: प्राथमिकता हमेशा आजीवन कारावास को दी जाती है, जब तक कि वैकल्पिक विकल्प (आजीवन कारावास) निश्चित रूप से पूरी तरह समाप्त न हो जाए।

भारत में हिरासत में हिंसा का मुद्दा

  • हिरासत में मृत्यु: हिरासत में हिंसा व्यापक बनी हुई है, जिसमें पुलिस और न्यायिक हिरासत में मौत और प्रताड़ना की प्रायः खबरें आती रहती हैं।
  • संरचनात्मक कारण: हिरासत में हिंसा औपनिवेशिक पुलिसिंग संस्कृति, राजनीतिक दबाव, प्रशिक्षण की कमी और त्वरित परिणामों की माँग से प्रेरित होती है।
  • सत्ता का दुरुपयोग: यह कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाता है, जिसका प्रायः उद्देश्य जबरन कबूलनामे हासिल करना या व्यक्तियों को गैरकानूनी रूप से दंडित करना होता है।
  • जवाबदेही न होना: हिरासत में कई मौतों के बावजूद, शून्य दोषसिद्धि (वर्ष 2018-22) उजागर हुई, जो कमजोर जवाबदेही तंत्र को दर्शाती है।
  • संस्थागत विफलताएँ: मजिस्ट्रेट, डॉक्टर और निगरानी निकाय प्रायः निष्क्रिय या अपर्याप्त भूमिका दिखाते हैं, जिससे प्रताड़ना के विरुद्ध सुरक्षा उपाय कमजोर हो जाते हैं।
  • सुरक्षा उपायों के कार्यान्वयन में अंतराल: डी.के. बसु बनाम पश्चिम बंगाल राज्य जैसे दिशा-निर्देशों के बावजूद, गिरफ्तारी प्रक्रियाओं और निगरानी के प्रवर्तन में कमी बनी हुई है।

4 5

आगे की राह 

  • यातना विरोधी कानून बनाना: कानूनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत सरकार को प्रताड़ना के विरुद्ध एक समर्पित कानून बनाना चाहिए और ‘यातना के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन’ (UN Convention against Torture-UNCAT) की पुष्टि करनी चाहिए।
    • भारत ने वर्ष 1997 में UNCAT पर हस्ताक्षर किए थे, किंतु अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • जवाबदेही तंत्र को मजबूत करना: जवाबदेही में सुधार के लिए स्वतंत्र पुलिस शिकायत प्राधिकरण स्थापित करना और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना।
  • पुलिस सुधार: जबरदस्ती वाले तरीकों की जगह मानवाधिकार प्रशिक्षण और सबूतों पर आधारित पूछताछ के तरीकों को बढ़ावा देना।
    • प्रकाश सिंह मामले में, सर्वोच्च न्यायालय ने जवाबदेही, व्यावसायिकता सुनिश्चित करने और सत्ता के दुरुपयोग को कम करने के लिए पुलिस सुधारों हेतु सात निर्देश दिए थे।
  • प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपाय: हिरासत में दुर्व्यवहार को रोकने के लिए डी.के. बसु दिशा-निर्देशों, पुलिस स्टेशनों में सीसीटीवी निगरानी और उचित चिकित्सा परीक्षण को कठोरता से लागू करना।
  • आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार: देरी को कम करना और कार्यक्षमता में सुधार लाना, ताकि त्वरित परिणामों के लिए यातना जैसे माध्यम अपनाने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किया जा सके।

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.