UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

भारत में फिल्म पाइरेसी

15 Apr 2026

संदर्भ

जन नायकन फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पूर्व उसकी उच्च गुणवत्ता वाली प्रति का लीक होना फिल्म उद्योग में आंतरिक सुरक्षा त्रुटि को उजागर करता है तथा डिजिटल पाइरेसी एवं सामग्री संरक्षण से संबंधित बढ़ती चुनौतियों को रेखांकित करता है।

संबंधित तथ्य

  • भारत को अमेरिकी प्राधिकरणों द्वारा निरंतर कुख्यात बाजार” (Notorious Market) के रूप में चिह्नित किया जाता रहा है, जो डिजिटल पाइरेसी के प्रति अपेक्षाकृत कमजोर प्रवर्तन तंत्र को दर्शाता है।

फिल्म पाइरेसी के बारे में

  • फिल्म पाइरेसी से तात्पर्य बिना कॉपीराइट धारक की अनुमति के फिल्मों की अनधिकृत प्रतिलिपि निर्माण, वितरण अथवा प्रदर्शन से है।
    • भारत में यह एक गंभीर चुनौती के रूप में उभरी है, जिससे राजस्व में व्यापक हानि होती है तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण को कमजोर करती है।

फिल्में कैसे लीक होती हैं?

  • डिजिटल अधिकार प्रबंधन (DRM) प्रणाली की उपेक्षा करना: सामान्यतः उच्च गुणवत्ता वाली फिल्मों का लीक होना उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद होता है।
    • कॉपी-सुरक्षा तकनीकों के उपयोग के बावजूद, पाइरेसी करने वाले प्रायः डिजिटल अधिकार प्रबंधन (DRM) प्रणाली की उपेक्षा कर लेते हैं और ऐसी वीडियो फाइलें प्राप्त कर लेते हैं, जो मूल स्ट्रीम की गुणवत्ता और शुद्धता के अत्यंत निकट होती हैं।

जॉन डो ऑर्डर्स (अशोक कुमार ऑर्डर्स)

  • परिभाषा: न्यायालयों द्वारा अज्ञात या पहचानरहित व्यक्तियों के विरुद्ध जारी किए जाने वाले पूर्व-निषेधाज्ञा आदेश, जिनका उद्देश्य कॉपीराइट उल्लंघन को रोकना होता है।
  • उद्देश्य: अपराधियों की सटीक पहचान के बिना भी पाइरेसी के विरुद्ध कार्रवाई को संभव बनाना।
  • परिधि: इन आदेशों के अंतर्गत प्राधिकरणों को वेबसाइटों को अवरुद्ध करने, पाइरेटेड प्रतियों को जब्त करने तथा फिल्मों के अनधिकृत वितरण को रोकने की अनुमति मिलती है।

गतिशील निषेधाज्ञा

  • परिभाषा: ऐसे न्यायालयीय आदेश, जो पाइरेसी वेबसाइटों और लिंक को निरंतर अवरुद्ध करने की अनुमति देते हैं, बिना प्रत्येक बार नई याचिका दायर किए।
  • उद्देश्य: मिरर वेबसाइट्स तथा बार-बार बदलते डोमेन नामों की समस्या का समाधान करना, जिनका उपयोग पाइरेसी प्लेटफॉर्म करते हैं।
  • कार्यप्रणाली: अधिकार धारक समय-समय पर नए उल्लंघनकारी यूआरएल न्यायालय या प्राधिकरणों को प्रस्तुत कर सकते हैं, जिन्हें उसी आदेश के अंतर्गत अवरुद्ध कर दिया जाता है।

पाइरेसी से संबंधित कानून

  • कॉपीराइट अधिनियम, 1957: यह फिल्मों, टीवी कार्यक्रमों, पुस्तकों, लेखों तथा अन्य रचनात्मक कार्यों जैसी बौद्धिक संपदा के उल्लंघन से व्यापक रूप से संबंधित है।
    • इस अधिनियम की धारा 63 और धारा 63A के अंतर्गत अधिकतम ₹2 लाख तक का जुर्माना तथा तीन वर्ष तक का कारावास निर्धारित है।
  • पुनरावृत्ति करने वाले अपराधियों को प्रत्येक उल्लंघन के लिए समान दंड पुनः दिया जा सकता है।
  • सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952:  वर्ष 2023 के संशोधन के पश्चात्, इसमें फिल्म के लेखापरीक्षित कुल बजट के 5% तक का भारी जुर्माना निर्धारित किया गया है।
  • न्यायिक उपाय
    • जॉन डो ऑर्डर्स: अज्ञात उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध पूर्व-निषेधाज्ञा।
    • गतिशील निषेधाज्ञा: नए उभरते पाइरेसी लिंक को निरंतर अवरुद्ध करने की व्यवस्था।

फिल्म पाइरेसी के कारण

  • टिकट का उच्च मूल्य एवं पहुँच की समस्या: सिनेमाघरों के उच्च टिकट मूल्य तथा सीमित उपलब्धता उपभोक्ताओं को पाइरेसी की ओर प्रेरित करती है।
  • डिजिटल प्रसार: इंटरनेट और स्मार्टफोन के तीव्र विस्तार ने पाइरेसी को व्यापक और त्वरित बना दिया है।
  • आंतरिक लीक: उत्पादन या वितरण शृंखला के भीतर से होने वाले लीक उच्च गुणवत्ता वाली पाइरेसी में योगदान करते हैं।
    • हालिया उदाहरण के रूप में जन नायकन, जिसकी एचडी गुणवत्ता में रिलीज से पूर्व लीक संभावित आंतरिक संलिप्तता को दर्शाता है।
  • कमजोर प्रवर्तन: कानूनी प्रावधानों के बावजूद प्रवर्तन की कमजोरी निवारक प्रभाव को कम करती है।
    • उदाहरण, वर्ष 2023 में भारत की पाइरेसी अर्थव्यवस्था का अनुमान लगभग ₹22,400 करोड़ था, जो समस्या के व्यापक स्वरूप और प्रवर्तन में अंतराल को दर्शाता है।
  • संगठित पाइरेसी नेटवर्क: पाइरेसी प्रायः संगठित और तकनीकी रूप से सक्षम नेटवर्कों द्वारा संचालित होती है।
    • उदाहरण के लिए, हैदराबाद में पकड़े गए एक बहु-राज्यीय पाइरेसी रैकेट ने तेलुगु फिल्म उद्योग को लगभग ₹3,700 करोड़ का नुकसान पहुँचाया, जिसमें सर्वर हैकिंग और क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन जैसे तरीकों का उपयोग किया गया।

फिल्म पाइरेसी से निपटने में चुनौतियाँ

  • पाइरेसी वेबसाइट्स की निरंतरता: पाइरेसी वेबसाइट्स न्यायालयीय अवरोध आदेशों से बचने के लिए बार-बार डोमेन नाम बदलती रहती हैं, जिससे प्रवर्तन प्रयास अस्थायी हो जाते हैं और निरंतर निगरानी की आवश्यकता होती है।
  • विकेंद्रीकृत वितरण माध्यम: टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्मों के निजी समूह तथा टॉरेंट प्रोटोकॉल के उपयोग से सामग्री का तेजी से, गुमनाम और व्यापक स्तर पर प्रसार संभव हो जाता है, जिससे पाइरेसी को ट्रैक करना और नियंत्रित करना कठिन हो जाता है।
  • टेकडाउन’ तंत्र की सीमाएँ: यद्यपि एंटी-पाइरेसी फर्में त्वरित टेकडाउन नोटिस जारी करती हैं, फिर भी पाइरेटेड सामग्री शीघ्र ही वैकल्पिक प्लेटफॉर्मों और लिंक पर पुनः उपलब्ध हो जाती है।
  • कानूनी एवं प्रक्रियात्मक विलंब: गतिशील निषेधाज्ञा के अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को बार-बार अद्यतन पाइरेसी लिंक के साथ न्यायालय का रुख करना पड़ता है तथा पहचान और अवरोध के मध्य का समय अंतराल इसकी प्रभावशीलता को कम कर देता है।
  • पूर्व-निषेधात्मक प्रवर्तन की सीमाएँ: यद्यपि न्यायालय ‘जॉन डो ऑर्डर्स’ जारी कर सकते हैं, तथापि अज्ञात उल्लंघनकर्ताओं की अग्रिम पहचान और उन्हें रोकना एक महत्त्वपूर्ण चुनौती बना रहता है।

पाइरेसी के प्रभाव

  • फिल्म उद्योग को आर्थिक हानि: फिल्म पाइरेसी के कारण दर्शक अवैध प्लेटफॉर्मों की ओर आकर्षित होते हैं, जिससे निर्माताओं और वितरकों को भारी राजस्व हानि होती है।
  • रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव: फिल्म उद्योग एक विशाल कार्यबल को रोजगार प्रदान करता है, जिसमें तकनीशियन, कलाकार और दैनिक वेतनभोगी श्रमिक शामिल हैं। पाइरेसी के कारण आय में कमी से अक्सर बजट में कटौती और परियोजनाओं की संख्या में कमी आती है।
  • रचनात्मकता और निवेश में हतोत्साहन: पाइरेसी निवेश पर प्रतिफल को कमजोर करती है, जिससे फिल्म निर्माता रचनात्मक जोखिम लेने या उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री में निवेश करने से हिचकिचाते हैं।
    • उदाहरणतः, बड़े बजट की फिल्मों के बार-बार लीक होने से उनकी लाभप्रदता घटती है, जिससे निर्माता नवाचारपूर्ण या प्रयोगात्मक सिनेमा में निवेश करने से बचते हैं।
  • सरकारी राजस्व की हानि: पाइरेसी के कारण सरकार को वस्तु एवं सेवा कर और मनोरंजन कर के रूप में महत्त्वपूर्ण राजस्व हानि होती है। जब दर्शक टिकट या सदस्यता के लिए भुगतान करने के बजाय पाइरेटेड सामग्री का उपभोग करते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव सार्वजनिक राजस्व पर पड़ता है।
  • डिजिटल और ओटीटी पारिस्थितिकी तंत्र का कमजोर होना: पाइरेसी वैध डिजिटल प्लेटफॉर्मों के विकास को प्रभावित करती है, क्योंकि इससे भुगतान आधारित सदस्यताओं में कमी आती है।
    • उदाहरण, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के तुरंत बाद लीक हुई फिल्मों में दर्शक संख्या में गिरावट देखी जाती है, जिससे स्ट्रीमिंग सेवाओं के व्यापार मॉडल प्रभावित होते हैं तथा डिजिटल सामग्री में निवेश हतोत्साहित होता है।

फिल्म पाइरेसी को समाप्त करना: वैश्विक अवलोकन

देश कानूनी ढाँचा मुख्य उपाय उदाहरण / विशेषताएँ
संयुक्त राज्य अमेरिका डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम नोटिस-एंड-टेकडाउन, सख्त प्रवर्तन किकस टॉरेंट्स जैसी पाइरेसी साइटों का बंद करना
यूनाइटेड किंगडम कॉपीराइट, डिजाइन और पेटेंट अधिनियम, 1988 ISP ब्लॉकिंग, न्यायालय आदेश ‘मिरर वेबसाइट’ की डायनेमिक ब्लॉकिंग
यूरोपीय संघ यूरोपीय संघ कॉपीराइट निर्देश प्लेटफॉर्म उत्तरदायित्व, सख्त दंड जर्मनी में अवैध डाउनलोड पर भारी जुर्माना
चीन सुदृढ़ बौद्धिक संपदा कानून सरकारी विनियमन, साइटों पर कार्रवाई अवैध स्ट्रीमिंग ऐप/वेबसाइट हटाना
दक्षिण कोरिया राष्ट्रीय कॉपीराइट कानून रियल-टाइम निगरानी, सख्त दंड पाइरेटेड सामग्री का त्वरित हटाना
जापान कॉपीराइट कानून डाउनलोड और अपलोड को अपराध घोषित एनीमे/मंगा पाइरेसी पर सख्त कार्रवाई
ऑस्ट्रेलिया कॉपीराइट संशोधन कानून वेबसाइट ब्लॉकिंग, ISP सहयोग विदेशी पाइरेसी वेबसाइटों को ब्लॉक करना।

आगे की राह

  • सामग्री प्रतिबंध को प्राथमिक सुरक्षा उपाय बनाना: रिलीज से पूर्व फिल्मों की पहुँच को सीमित करना लीक को रोकने की सबसे प्रभावी रणनीति है।
    • प्रारंभिक ओटीटी रिलीज या व्यापक डिजिटल वितरण से बचकर निर्माता पाइरेसी जोखिम को अत्यधिक सीमा तक कम कर सकते हैं।
  • सुरक्षित थियेटर वितरण: फिल्मों को सामान्यतः केवल थियेटर प्रोजेक्शनिस्टों को एन्क्रिप्टेड हार्ड ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है, जिससे पहुँच नियंत्रित रहती है।
    • यह सुरक्षित वितरण प्रणाली थियेट्रिकल प्रदर्शन के दौरान अनधिकृत प्रतिलिपि निर्माण की संभावना को न्यूनतम करती है।
  • वॉटरमार्किंग का निवारक के रूप में उपयोग: स्टूडियो फिल्मों में अदृश्य या सूक्ष्म वॉटरमार्किंग सम्मिलित करते हैं, जिससे लीक होने की स्थिति में स्रोत की सटीक पहचान संभव होती है।
    • यह ट्रेसबिलिटी वैध पहुँच रखने वाले व्यक्तियों द्वारा दुरुपयोग के विरुद्ध सशक्त निवारक के रूप में कार्य करती है।
  • वैश्विक सहयोग को सुदृढ़ करना: पाइरेसी नेटवर्क प्रायः सीमापार से संचालित होते हैं, अतः अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है। देशों के बीच समन्वित प्रयासों से वैश्विक पाइरेसी नेटवर्क का पता लगाने, अवरोध करने और अभियोजन में सहायता मिल सकती है।
  • संस्थागत एवं उद्योग समन्वय को सुदृढ़ करना: सरकारी एजेंसियों, फिल्म उद्योग हितधारकों तथा मध्यस्थों (जैसे- इंटरनेट सेवा प्रदाता और डिजिटल प्लेटफॉर्म) के बीच बेहतर समन्वय से एंटी-पाइरेसी उपायों की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सकती है तथा कानूनों का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है।
भारत में फिल्म पाइरेसी

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.