UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन स्थापना दिवस

14 Mar 2026

संदर्भ

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 10वाँ स्थापना दिवस 11 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में मनाया गया।

संबंधित तथ्य

  • नई पहल: हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन और स्टोरेज स्टार्ट-अप चैलेंज, 2026 की शुरुआत की गई।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के बारे में

  • स्थापना: वर्ष 2015 में भारत और फ्राँस द्वारा पेरिस जलवायु सम्मेलन, 2015 के दौरान शुरू किया गया।
  • संगठन का स्वरूप: यह एक संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है, जो सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है।
  • सदस्यता: 120 से अधिक सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देश सौर ऊर्जा के प्रसार के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं।
  • मुख्य उद्देश्य: सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को कम करते हुए सतत् विकास का समर्थन करना।
  • मुख्य फोकस क्षेत्र
    • सौर ऊर्जा का विस्तार
    • विकासशील देशों में ऊर्जा तक पहुँच बढ़ाना
    • प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता निर्माण
    • सौर परियोजनाओं के लिए वित्त जुटाना।
  • लक्षित क्षेत्र: अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और लघु द्वीपीय विकासशील देशों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के रणनीतिक स्तंभ
    • कैटेलिटिक फाइनेंस हब: सौर ऊर्जा परियोजनाओं के समर्थन के लिए बड़े पैमाने पर निवेश और वित्तीय संसाधनों को जुटाता है।
    • वैश्विक क्षमता केंद्र और डिजिटलीकरण: सदस्य देशों के बीच नवाचार, डिजिटल मंच, ज्ञान साझा करने और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देता है।
    • क्षेत्रीय और देश-स्तरीय सहभागिता: विभिन्न क्षेत्रों और देशों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए साझेदारी तथा अनुकूल हस्तक्षेप को प्रोत्साहित करता है।
    • प्रौद्योगिकी रोडमैप और नीति: वैश्विक स्तर पर सौर प्रौद्योगिकियों के प्रसार को तीव्र करने के लिए नीतिगत ढाँचा और प्रौद्योगिकी रणनीतियाँ विकसित करता है।
  • “टुवर्ड्स 1000” रणनीति
    • मिशन वक्तव्य: यह सुनिश्चित करना कि हर घर, चाहे वह कितना भी दूरस्थ क्यों न हो, सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली तक पहुँच प्राप्त कर सके।
    • निवेश लक्ष्य: वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा समाधानों में 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटाना।
    • ऊर्जा पहुँच लक्ष्य: विश्वभर में 1,000 मिलियन (1 अरब) लोगों को स्वच्छ ऊर्जा की पहुँच प्रदान करना।
    • सौर क्षमता विस्तार: वैश्विक स्तर पर 1,000 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता की स्थापना प्राप्त करना।
    • जलवायु प्रभाव: प्रतिवर्ष लगभग 1,000 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने में सहायता करना।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की प्रमुख पहलें

  • सोलर टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन रिसोर्स सेंटर (STAR-C): सदस्य देशों में केंद्र स्थापित किए जाते हैं ताकि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कौशल, प्रौद्योगिकी ज्ञान और संस्थागत क्षमता का विकास किया जा सके।
  • आईएसए सोलर फेलोशिप कार्यक्रम: सदस्य देशों के मध्य-कॅरियर पेशेवरों को सौर नीति और परियोजना प्रबंधन में विशेषज्ञता विकसित करने के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है।
  • वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड पहल: इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर क्षेत्रीय विद्युत ग्रिडों को आपस में जोड़ना है, ताकि नवीकरणीय ऊर्जा, विशेषकर सौर ऊर्जा का साझा उपयोग किया जा सके।
  • ग्लोबल सोलर फैसिलिटी: यह विकासशील क्षेत्रों में सौर परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर निजी और वाणिज्यिक निवेश जुटाने के लिए तैयार की गई व्यवस्था है।
  • सोलर एक्स स्टार्टअप चैलेंज: यह सदस्य देशों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करता है ताकि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विस्तार योग्य समाधान विकसित किए जा सकें।

भारत में सौर ऊर्जा की प्रगति

  • क्षमता में वृद्धि: भारत ने लगभग 136 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता प्राप्त कर ली है, जिससे यह विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते सौर ऊर्जा बाजारों में से एक बन गया है।
  • नवीकरणीय ऊर्जा में हिस्सा: सौर ऊर्जा अब भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लगभग आधा भाग है।
  • नीतिगत समर्थन: इस तीव्र विस्तार को सरकारी नीतियों, प्रोत्साहनों और नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों से बढ़ावा मिला है।
  • सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली प्रमुख योजनाएँ
    • पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना: यह योजना घरों में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को प्रोत्साहित करती है।
    • पीएम-कुसुम योजना: यह किसानों के लिए सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई प्रणालियों को समर्थन प्रदान करती है।
  • नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य: भारत का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना है।
अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन स्थापना दिवस

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.