जनहित याचिका (PIL) पर पुनर्विचार

1 May 2026

संदर्भ

जनहित याचिका’ (PIL) पर पुनर्विचार की बहस उस समय पुनः उभरकर सामने आई जब केंद्र सरकार ने सबरीमाला संदर्भ मामले के दौरान एजेंडा-प्रेरित PIL की संख्या में वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की।

जनहित याचिका (PIL) के बारे में 

  • परिभाषा: जनहित याचिका एक विधिक तंत्र है, जो किसी भी जन-हितैषी व्यक्ति या संगठन को सार्वजनिक हित से जुड़े मुद्दों पर न्यायालय तक पहुँच प्राप्त करने की अनुमति देता है।
  • उत्पत्ति: इसका उद्भव 1970 के दशक में एक न्यायिक नवाचार के रूप में हुआ, जिसका उद्देश्य न्याय तक पहुँच का विस्तार करना था।
  • लोकस स्टैंडी’ नियम में शिथिलता: न्यायालयों ने तीसरे पक्ष को भी वंचित एवं कमजोर वर्गों की ओर से याचिका दायर करने की अनुमति प्रदान की।
  • उद्देश्य: कमजोर वर्गों को न्याय सुनिश्चित करना तथा संविधान के अंतर्गत मौलिक अधिकारों का प्रवर्तन करना।
  • प्रमुख मामला: हुसैनआरा खातून (1979)– जिसके परिणामस्वरूप विचाराधीन कैदियों की रिहाई हुई तथा अनुच्छेद-21 (जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के दायरे को सुदृढ़ किया गया।

जनहित याचिका (PIL) का विकास 

  • प्रतिनिधिक से नागरिक अभ्यावेदन की ओर: प्रभावित समूहों की ओर से दायर मामलों से हटकर अब किसी भी चिंतित नागरिक को न्यायालय में जाने की अनुमति दी गई है।
  • विस्तारित क्षेत्राधिकार: अब न्यायालय व्यापक जनहित के मुद्दों पर भी सुनवाई करते हैं, भले ही याचिकाकर्ता सीधे प्रभावित न हो।
  • केंद्र में विस्तार: वंचित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा से आगे बढ़कर अब यह शासन, पर्यावरण एवं नीतिगत मुद्दों तक विस्तृत हो गया है।

जनहित याचिका के क्षेत्राधिकार में प्रमुख समस्याएँ

  • दुरुपयोग एवं एजेंडा-प्रेरित वाद: अनेक याचिकाएँ वास्तविक जनहित के बजाय प्रचार या राजनीतिक उद्देश्यों से दायर की जाती हैं, जिससे न्यायालयों पर अनावश्यक भार पड़ता है।
  • बहु-केंद्रित विवादों की प्रकृति: जनहित याचिकाओं में अनेक हितधारक एवं जटिल मुद्दे शामिल होते हैं, जिससे न्यायालयों के लिए संतुलित समाधान देना कठिन हो जाता है।
  • प्रभावित पक्षों का बहिष्कार: कभी-कभी न्यायालय सीधे प्रभावित समूहों को सुने बिना ही आदेश दे देते हैं, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।
  • आकस्मिक याचिकाएँ: कमजोर या रणनीतिक याचिकाएँ दायर कर शीघ्र निरस्तीकरण प्राप्त किया जाता है, जिससे भविष्य में वास्तविक मामलों को उठाने में बाधा उत्पन्न होती है।
  • निर्णयों के प्रवर्तन में कमजोरी: उचित निगरानी के अभाव के कारण न्यायालय के आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो पाता, जिससे उनकी प्रभावशीलता कम हो जाती है।
  • न्याय मित्र’ की बढ़ती भूमिका: कभी-कभी न्याय मित्र याचिकाकर्ता की तरह कार्य करने लगते हैं, और स्पष्ट नियमों के अभाव में उत्तरदायित्व संबंधी चिंताएँ उत्पन्न होती हैं।

जनहित याचिका (PIL) के पक्ष एवं विपक्ष में तर्क  

PIL को जारी रखने के पक्ष में तर्क पुनर्विचार / सुधार के पक्ष में तर्क
न्याय तक पहुँच में अभी भी संरचनात्मक बाधाएँ मौजूद हैं (गरीबी, अशिक्षा, न्यायालयों तक पहुँच की कमी) कार्यपालिका और विधायिका के क्षेत्रों में न्यायिक अतिक्रमण को रोकने की आवश्यकता
हाशिए पर स्थित और कमजोर वर्गों के लिए न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करती है। PIL का नीति-निर्माण के लिए बढ़ता उपयोग, जो न्यायिक अधिकार-क्षेत्र से परे है।
कानून के शासन और मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन को सुदृढ़ करती है। एजेंडा-प्रेरित याचिकाओं का जोखिम।
राज्य की अतिरेक कार्रवाइयों (ध्वस्तीकरण, मानवाधिकार उल्लंघन) में न्यायिक हस्तक्षेप को सक्षम बनाता है। असीमित (Open-ended) मुकदमेबाजी की प्रवृत्ति, जिनकी स्पष्ट सीमाएँ नहीं होती हैं।
सामाजिक परिवर्तन और जवाबदेही के उपकरण के रूप में कार्य करती है। वास्तविक जनहित के मुद्दों से ध्यान विचलित होना।
उन लोगों को अभिव्यक्ति प्रदान करता है, जो स्वयं न्यायालयों तक नहीं पहुँच सकते हैं। न्यायपालिका के समय और संसाधनों पर दबाव बढ़ना।

निष्कर्ष

जनहित याचिका (PIL) भारत के संवैधानिक लोकतंत्र का एक आधार स्तंभ बनी हुई है, जो वंचित वर्गों के लिए न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करती है। तथापि, इसके दुरुपयोग को देखते हुए इसकी वैधता को बनाए रखने, न्यायिक अतिक्रमण को रोकने तथा प्रभावी एवं उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करने हेतु संतुलित सुधारों की आवश्यकता है।

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.