मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा का विकेंद्रीकरण

4 May 2026

संदर्भ

एंटीडिप्रेसेंट (अवसादरोधी) दवाओं के बढ़ते उपयोग और मानसिक स्वास्थ्य उपचार के बीच के अंतराल को देखते हुए, भारत में मानसिक चिकित्सा के विकेंद्रीकरण को एक प्रभावी तथा विस्तार योग्य समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा के विकेंद्रीकरण के बारे में

  • समुदाय-आधारित देखभाल मॉडल: इसमें स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसे स्थानीय परिवेश में प्रशिक्षित गैर-विशेषज्ञों (सामुदायिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्वयंसेवकों) के माध्यम से बुनियादी मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेप प्रदान करना शामिल है।
  • कार्य-साझाकरण दृष्टिकोण: यह दृष्टिकोण मनोचिकित्सकों पर बोझ कम करते हुए और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारियों को विशेषज्ञों से फ्रंटलाइन प्रदाताओं तक पहुँचाकर सेवाओं की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करता है।
  • प्राथमिक देखभाल के साथ एकीकरण: यह मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मौजूदा स्वास्थ्य प्रणालियों में शामिल करता है, जिससे नियमित चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ थेरेपी भी सुलभ हो जाती है।

मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता

  • उपचार अंतराल में वृद्धि: सामान्य मानसिक विकारों वाले लगभग 85% व्यक्तियों को कोई औपचारिक देखभाल नहीं मिलती है, जो सेवाओं तक अपर्याप्त पहुँच को उजागर करता है।
  • विशेषज्ञों की कमी: भारत में मनोचिकित्सकों और प्रशिक्षित थेरेपिस्टों की भारी कमी है, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में, जिससे मनोचिकित्सा की उपलब्धता सीमित हो जाती है।
    • भारत में प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर लगभग 0.75 मनोचिकित्सक हैं, जो प्रति 1,00,000 पर तीन के अनुशंसित अनुपात से काफी कम है।
  • दवाओं पर अत्यधिक निर्भरता: समय की कमी और विकल्पों के अभाव के कारण सामान्य चिकित्सक अक्सर एंटीडिप्रेसेंट (जैसे- SSRIs) लिख देते हैं, जो कभी-कभी उचित निदान या अनुवर्ती जाँच के बिना होता है।
    • सिलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इनहिबिटर’ (SSRIs): एंटीडिप्रेसेंट दवाओं की यह श्रेणी मस्तिष्क में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ाकर प्रभावी होती है, जिससे मनोदशा बेहतर होती है और अवसाद व चिंता का इलाज संभव हो पाता है।
  • जीवनशैली में परिवर्तन और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ: बढ़ता तनाव, स्क्रीन एक्सपोजर और गतिहीन जीवनशैली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में योगदान करती है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर मनोसामाजिक हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।

भारत में मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रमुख सरकारी पहल

  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP): मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं में एकीकृत करने के लिए वर्ष 1982 में शुरू किया गया, जो शीघ्र पहचान, उपचार और जागरूकता पर केंद्रित है।
  • जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP): यह राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP) का एक प्रमुख घटक है, जो 700 से अधिक जिलों में लागू है और OPD देखभाल, परामर्श तथा सामुदायिक संपर्क सेवाएँ प्रदान करता है।
  • टेली-मानस (Tele-MANAS): एक 24×7 राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन (वर्ष 2022 में शुरू) जो पूरे भारत में मुफ्त परामर्श और विशेषज्ञ सलाह प्रदान करती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 (MHCA): वहनीय, गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के अधिकार की गारंटी देता है और आत्महत्या के प्रयास को अपराध की श्रेणी से बाहर करता है।
  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (AB-HWCs): मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में एकीकृत करते हैं, जिससे सामुदायिक स्तर पर स्क्रीनिंग और बुनियादी प्रबंधन संभव हो पाता है।

विकेंद्रीकरण का महत्त्व

  • बेहतर सुलभता: यह मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे समुदायों तक पहुँचाता है, विशेष रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों में जो अब तक इन सुविधाओं से वंचित रहे हैं।
  • समग्र और निवारक देखभाल: मनोसामाजिक हस्तक्षेपों (जैसे- परामर्श, बिहैवियर थेरेपी) को प्रोत्साहित करता है, जिससे दवाओं पर अत्यधिक निर्भरता कम होती है।
  • लागत प्रभावी और मापनीय: मौजूदा सामुदायिक संसाधनों का उपयोग करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य देखभाल बड़ी आबादी के लिए सस्ती और विस्तार योग्य बन जाती है।

निष्कर्ष

मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा का विकेंद्रीकरण पहुँच के अंतराल को समाप्त कर सकता है, संतुलित उपचार को बढ़ावा दे सकता है और भारत में एक अधिक समावेशी, समुदाय-संचालित मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण कर सकता है।

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.