UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

वर्ष 2030 तक भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार दोगुना करने हेतु प्रतिबद्धता

21 Apr 2026

संदर्भ

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली की राजकीय यात्रा के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया ने व्यापार, प्रौद्योगिकी सहयोग तथा सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक भविष्योन्मुखी साझेदारी का अनावरण किया है।

संबंधित तथ्य

  • उच्च स्तरीय जुड़ाव: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ली जे म्योंग ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।
  • वैश्विक संदर्भ: वैश्विक तनावों के मध्य शांति, स्थिरता और हिंद-प्रशांत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस साझेदारी को एक संयुक्त प्रयास के रूप में तैयार किया गया है।

2 20

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा के मुख्य परिणाम

  • रणनीतिक विजन: भारत और दक्षिण कोरिया ने संबंधों को भविष्योन्मुखी साझेदारी में बदलने के लिए एक ‘संयुक्त रणनीतिक विजन’ अपनाया है।
  • संस्थागत तंत्र: व्यापार, उद्योग और संसाधनों के मध्य समन्वय बढ़ाने के लिए एक ‘भारत-कोरिया औद्योगिक सहयोग समिति’ की स्थापना।
  • CEPA अपग्रेड: बेहतर बाजार पहुँच और निवेश प्रवाह के लिए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (2009) को अपग्रेड करने हेतु वार्ताओं में तेजी लाने का निर्णय।
  • डिजिटल सहयोग: AI, सेमीकंडक्टर और IT सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ‘भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज’ का शुभारंभ।
  • आर्थिक सुरक्षा: आपूर्ति शृंखला और महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को मजबूत करने के लिए ‘आर्थिक सुरक्षा संवाद’ की शुरुआत।
  • क्षेत्रीय समझौता ज्ञापन (MoUs): बंदरगाहों, स्टील, एमएसएमई (MSMEs), विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जलवायु कार्रवाई और सांस्कृतिक उद्योगों में समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • वित्तीय और निवेश: वित्तीय सहयोग, डिजिटल भुगतान प्रणाली और भारत में एक कोरियाई औद्योगिक टाउनशिप की योजना।
  • वैश्विक जुड़ाव: दक्षिण कोरिया ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन’ और ‘हिंद-प्रशांत महासागर पहल’ में शामिल हुआ।
    • भारत दक्षिण कोरिया के सियोल में स्थित ‘ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टिट्यूट’ में शामिल होगा।
  • जन-से-जन संबंध: एक ‘विशिष्ट आगंतुक कार्यक्रम’ और ‘सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम (2026–2030)’ की शुरुआत।
  • सांस्कृतिक सहयोग: आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में एक ‘K-pop हब’ और भारत-कोरिया मैत्री उत्सव (2028)’ की योजना।

भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार

  • व्यापार लक्ष्य: द्विपक्षीय व्यापार को 27 अरब डॉलर से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 54 अरब डॉलर करना।
  • वृद्धि की आवश्यकता: लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लगभग 18% वार्षिक विकास दर की आवश्यकता है।
  • पूरक क्षमताएँ: भारत बाजार का आकार और कार्यबल प्रदान करता है, जबकि दक्षिण कोरिया प्रौद्योगिकी तथा नवाचार उपलब्ध कराता है।
  • रणनीतिक दृष्टिकोण: वैश्विक मूल्य शृंखलाओं के लिए सह-उत्पादन, सह-डिजाइन और सह-नवाचार पर ध्यान केंद्रित करना।
  • दीर्घकालिक विजन: वर्ष 2047 तक भारत के 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के अनुरूप एक लचीली आर्थिक साझेदारी बनाने के लिए संबंधों को मजबूत करना।
वर्ष 2030 तक भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार दोगुना करने हेतु प्रतिबद्धता

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.