भारत का बढ़ता ई-कॉमर्स इकोसिस्टम

8 Apr 2026

संदर्भ

‘कॉमर्स फ्रंटियर रिपोर्ट’ नामक एक शोध के अनुसार, भारत का ई-कॉमर्स इकोसिस्टम वर्तमान के 90 अरब डॉलर से बढ़कर वर्ष 2030 तक 250 अरब डॉलर तक पहुँचने के लिए एक मौलिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है।

संबंधित तथ्य

  • यह शोध गूगल और Deloitte द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

मुख्य विशेषताएँ

  • डिजिटल कॉमर्स में उभरते विकास चालक: यह रिपोर्ट चार महत्त्वपूर्ण शक्तियों की पहचान करती है: प्रेरित (Inspired), बुद्धिमान (Intelligent), त्वरित (Instant) और उदीयमान (Immersive), जिनके बारे में अनुमान है कि वे वर्ष 2030 तक कॉमर्स विकास में संचयी रूप से 100 अरब डॉलर का योगदान देंगे।
  • क्रिएटर-आधारित कॉमर्स का उदय: वर्ष 2030 तक, क्रिएटर कुल रिटेल खर्च के 30% हिस्से को प्रभावित करेंगे, जिसमें प्रत्येक दस ऑनलाइन खरीदारी में से एक सीधे तौर पर क्रिएटर स्टोरफ्रंट (Creator Storefront) से जुड़ी होगी।
    • टियर II प्लस बाजारों में विस्तार: यह अर्थव्यवस्था टियर II प्लस बाजारों में सबसे अधिक प्रभावशाली होगी, जहाँ क्रिएटर्स द्वारा 60 मिलियन पहली बार ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को जोड़ने की उम्मीद है।
  • लाइव कॉमर्स का विकास: जेन जी (Gen Z) के अपनाने के कारण, लाइव कॉमर्स 8 अरब डॉलर का क्षेत्र बनने के लिए तैयार है।
    • यह परिवर्तन सामाजिक अनुसंधान को एक उच्च-वेग, अनुभव-आधारित बिक्री इंजन में परिवर्तित देता है, जो विशेष रूप से फैशन, ब्यूटी और इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में प्रमुख है।
  • पूरे भारत में क्विक कॉमर्स का विस्तार: क्विक कॉमर्स केवल शहरी सुविधा तक सीमित न रहकर पूरे भारत में फैल जाएगा।
    • वृद्धि का पैमाना: क्विक कॉमर्स 50 अरब डॉलर की एक बड़ी शक्ति के रूप में विकसित हो रहा है, जिसके खरीदारों का आधार दोगुना होकर 70 मिलियन होने का अनुमान है। जैसे-जैसे यह मॉडल शहरी केंद्रों से आगे बढ़ेगा, टियर 2 प्लस शहर, बाजार के 30% हिस्से को संचालित करेंगे।
    • क्विक कॉमर्स में गैर-खाद्य (Non-Food) श्रेणियों का उदय: ब्यूटी, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी गैर-खाद्य श्रेणियाँ वर्ष 2030 तक कुल खर्च का 45% हिस्सा अपने नाम करेंगी, जिससे वर्टिकल विशेषज्ञों के लिए 10 अरब डॉलर का अवसर उत्पन्न होगा।
  • AI-संचालित वैयक्तिकरण और दक्षता: व्यवसायों के लिए अवसर, गहरी सहभागिता, वॉलेट शेयर में वृद्धि और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए AI, क्रिएटर इकोसिस्टम और प्रभावी आपूर्ति शृंखलाओं (Agile supply chains) के संयोजन में निहित है।
  • रिटेल में ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ के रूप में AI: एक ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ के रूप में AI से रिटेल लाभप्रदता में 30-35% की वृद्धि होने की आशा है।
    • AI खरीदारी की यात्रा को अत्यधिक व्यक्तिगत (Hyper-personalising) बनाकर और परिचालन दक्षता को बढ़ाकर रिटेल लाभप्रदता को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।

ई-कॉमर्स के बारे में

  • ई-कॉमर्स का तात्पर्य इंटरनेट का उपयोग करके डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद और बिक्री से है।
  • यह डिजिटल भुगतान, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और डेटा-संचालित तकनीकों द्वारा समर्थित है।

ई-कॉमर्स में उभरते रुझान

  • क्विक कॉमर्स (Quick Commerce): ब्लिंकिट (Blinkit) और जेप्टो (Zepto) जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करना।
  • क्रिएटर-आधारित कॉमर्स (Creator-Led Commerce): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा खरीदारी के निर्णयों को प्रेरित करना।
  • AI-संचालित वैयक्तिकरण (AI-Driven Personalisation): लक्षित सिफारिशों (Targeted recommendations) और माँग के पूर्वानुमान के लिए प्लेटफॉर्म द्वारा AI का उपयोग करना।
  • ओपन नेटवर्क मॉडल (Open Network Model): डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC) का उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स का लोकतंत्रीकरण करना है।

ई-कॉमर्स के प्रकार

  • B2C (बिजनेस-टू-कंज्यूमर): अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे प्लेटफॉर्म सीधे उपभोक्ताओं को सामान बेचते हैं।
  • B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस): डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यवसायों के बीच होने वाला थोक लेन-देन।
  • C2C (कंज्यूमर-टू-कंज्यूमर): ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए व्यक्तियों द्वारा अन्य व्यक्तियों को वस्तुओं या सेवाओं की बिक्री करना।
  • D2C (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर): ब्रांड बिना किसी बिचौलिये के सीधे ग्राहकों तक पहुँचते हैं।

ई-कॉमर्स का विनियमन

  • उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020: उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत बनाए गए ये नियम ऑनलाइन खरीदारों के लिए प्राथमिक सुरक्षा कवच हैं।
  • प्रतिस्पर्द्धा विनियमन (Competition Regulation): भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) शोषणकारी मूल्य निर्धारण (predatory pricing) और चुनिंदा विक्रेताओं को तरजीही व्यवहार जैसी प्रतिस्पर्द्धा-विरोधी प्रथाओं की निगरानी करता है।
  • ई-कॉमर्स में FDI नीति और FEMA विनियम: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), FEMA के व्यापक ढाँचे के तहत भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र में विदेशी निवेश को नियंत्रित करता है।
    • अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे विदेशी निवेश वाले प्लेटफॉर्मों के लिए निष्पक्ष प्रतिस्पर्द्धा और बाजार तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित FDI मानदंडों में सख्ती से काम करना आवश्यक है।

चुनौतियाँ

  • नियामक और डेटा गवर्नेंस की चुनौतियाँ: भारत का ई-कॉमर्स इकोसिस्टम डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और प्रतिस्पर्द्धा से जुड़ी नियामक अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है, जो निष्पक्ष बाजार प्रथाओं और उपभोक्ता विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं।
    • उदाहरण के लिए: डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP Act), 2023 डेटा हैंडलिंग के कठोर मानदंडों को अनिवार्य बनाता है, जो ई-कॉमर्स फर्मों के डेटा उपयोग प्रथाओं को प्रभावित करता है।
  • गिग वर्कर्स के अधिकार और नौकरी की सुरक्षा संबंधी चिंताएँ: प्लेटफॉर्म-आधारित रोजगार के तेजी से विस्तार ने गिग और डिलीवरी वर्कर्स के लिए अपर्याप्त सामाजिक सुरक्षा, नौकरी की स्थिरता और श्रम अधिकारों के संबंध में चिंताएँ बढ़ा दी हैं।
    • उदाहरण के लिए: जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) के डिलीवरी पार्टनर्स ने उतार-चढ़ाव वाली आय और बीमा कवर की कमी जैसे मुद्दे उठाए हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर डिजिटल अंतर (Digital Divide): ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित इंटरनेट पहुँच, कम डिजिटल साक्षरता और अपर्याप्त डिजिटल बुनियादी ढाँचा ई-कॉमर्स के समावेशी विकास में बाधा बना हुआ है।
    • उदाहरण के लिए: डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और भारतनेट परियोजना जैसी पहलों के बावजूद, कई गाँवों को अभी भी कनेक्टिविटी और सामर्थ्य (Affordability) की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढाँचे की बाधाएँ: अविकसित आपूर्ति शृंखला (Supply chains), अंतिम मील तक डिलीवरी की उच्च लागत (Last-mile delivery costs), और अपर्याप्त वेयरहाउसिंग और परिवहन बुनियादी ढाँचा, कुशल ई-कॉमर्स संचालन के लिए महत्त्वपूर्ण चुनौतियाँ पेश करते हैं।
    • उदाहरण के लिए: दूरदराज के इलाकों में उच्च डिलीवरी लागत डेल्हीवरी (Delhivery) और ईकॉम एक्सप्रेस (Ecom Express) जैसी कंपनियों को प्रभावित करती है।

आगे की राह

  • डिजिटल बुनियादी ढाँचे और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना: भारत को निर्बाध ई-कॉमर्स विकास का समर्थन करने के लिए अंतिम मील तक कनेक्टिविटी को बढ़ाना, ब्रॉडबैंड पहुँच का विस्तार करना और लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढाँचे का आधुनिकीकरण करना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: भारतनेट परियोजना और पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान जैसी पहलों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल और भौतिक कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
  • जिम्मेदार AI और डेटा गवर्नेंस को बढ़ावा देना: पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता विश्वास सुनिश्चित करने के लिए नैतिक AI उपयोग और डेटा सुरक्षा के लिए मजबूत ढाँचे स्थापित करने की आवश्यकता है।
    • उदाहरण के लिए: डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 सुरक्षित डेटा उपयोग और गोपनीयता सुरक्षा के लिए एक नियामक ढाँचा प्रदान करता है।
  • निष्पक्ष प्रतिस्पर्द्धा और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करना: डिजिटल बाजारों में एकाधिकारवादी प्रथाओं को रोकने और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए नियामक तंत्र को मजबूत किया जाना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफार्मों में प्रतिस्पर्द्धा-विरोधी व्यवहार की निगरानी करता है।
  • MSMEs और स्थानीय विक्रेताओं को जोड़ने (Onboarding) में सहायता: नीतियों को क्षमता निर्माण, वित्तीय सहायता और आसान बाजार पहुँच के माध्यम से MSMEs को डिजिटल अर्थव्यवस्था में एकीकृत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
    • उदाहरण के लिए: डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC) जैसे प्लेटफॉर्मों का उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स का लोकतंत्रीकरण करना और छोटे विक्रेताओं को सशक्त बनाना है।

क्विक कॉमर्स बनाम पारंपरिक ई-कॉमर्स

पहलू क्विक कॉमर्स (Q-Commerce) ई-कॉमर्स
परिभाषा अत्यंत तीव्र डिलीवरी मॉडल, जो तत्काल आवश्यकताओं (10–30 मिनट) पर केंद्रित है। मानक डिलीवरी समय-सीमा के साथ सामान की ऑनलाइन खरीद और बिक्री।
डिलीवरी का समय 10–30 मिनट 1–7 दिन (या उससे अधिक)
उत्पाद श्रेणी सीमित, अधिक प्रयोग होने वाली चीजें (किराना, आवश्यक सामान) विस्तृत विविधता (इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, उपकरण आदि)।
व्यावसायिक मॉडल डार्क स्टोर, हाइपरलोकल वेयरहाउस केंद्रीकृत वेयरहाउस और विक्रेता-आधारित मॉडल
लक्षित माँग तत्काल उपभोग की आवश्यकताएँ नियोजित और विवेकाधीन खरीद
भौगोलिक पहुँच मुख्यतः शहरी और अर्द्ध -शहरी क्षेत्र (टियर 2 से अधिक तक विस्तार) ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में।
लागत संरचना उच्च परिचालन और डिलीवरी लागतें प्रति-यूनिट डिलीवरी लागत अपेक्षाकृत कम
मुख्य हितधारक ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी, इन्स्टामार्ट अमेजन, फ्लिपकार्ट , मीशो
तकनीक का उपयोग रियल-टाइम इन्वेंट्री, लोकेशन ट्रैकिंग, रूट ऑप्टिमाइजेशन AI-आधारित सुझाव, लॉजिस्टिक्स ऑप्टिमाइजेशन
लाभ अभी भी विकासशील चरण में; पैमाने और दक्षता पर निर्भर अधिक परिपक्व; लेकिन फिर भी प्रतिस्पर्द्धी और मार्जिन के प्रति संवेदनशील
वृद्धि का रुझान तीव्र विकास, विशेष रूप से शहरी भारत में सभी श्रेणियों और क्षेत्रों में स्थिर और विस्तृत होता हुआ।

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Aiming for UPSC?

Download Our App

      
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.