UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

जेनेरिक औषधियों पर अमेरिका का प्रस्तावित शुल्क

24 Jul 2026

संदर्भ

हाल ही में अमेरिका ने 1 अगस्त, 2026 से प्रभावी होने वाली जेनेरिक औषधियों के आयात पर चरणबद्ध टैरिफ संरचना की घोषणा की है,

संबंधित तथ्य 

  • प्रस्तावित टैरिफ के अंतर्गत आयातित जेनेरिक औषधियों पर अगस्त 2028 तक कोई टैरिफ लागू नहीं होगा, इसके बाद अगले एक वर्ष तक 100% टैरिफ लगाया जाएगा तथा उसके बाद 200% टैरिफ लागू किया जाएगा, ताकि औषधि निर्माता कंपनियाँ अमेरिका में विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित हों।

जेनेरिक औषधियों के बारे में

  • जेनेरिक औषधियाँ ऐसी दवाएँ हैं, जिनमें संबंधित ब्रांडेड (इनोवेटर) दवा के समान सक्रिय औषधीय घटक (Active Pharmaceutical Ingredient-API), खुराक (Dosage), शक्ति (Strength), सुरक्षा, गुणवत्ता, प्रशासन की विधि तथा उपचारात्मक प्रभावशीलता होती है।
  • इनका निर्माण मूल दवा के पेटेंट की अवधि समाप्त होने के बाद किया जाता है।
  • इन्हें बायोइक्विवेलेंस (जेनेरिक दवा शरीर में ब्रांडेड दवा की तरह ही कार्य करे) के आधार पर अनुमोदित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ये ब्रांडेड दवा के समान उपचारात्मक प्रभाव उत्पन्न करती हैं।

1 33

जेनेरिक औषधियों की प्रमुख विशेषताएँ

  • उपचारात्मक रूप से समतुल्य: ब्रांडेड दवाओं के समान प्रभावशीलता एवं सुरक्षा प्रदान करती हैं।
  • लागत-प्रभावी: अपेक्षाकृत सस्ती होती हैं, क्योंकि इनके निर्माता, दवा की खोज तथा व्यापक क्लिनिकल ट्रायल्स की लागत वहन नहीं करते हैं।
  • गुणवत्ता सुनिश्चित: इनका निर्माण समान गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP) तथा नियामकीय मानकों के अनुरूप किया जाता है।
  • स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार: आवश्यक दवाओं की वहनीयता एवं उपलब्धता को बढ़ाती हैं।

भारत अधिक संवेदनशील क्यों है?

मापदंड

आँकड़ा

भारत का कुल औषधि निर्यात (2025) 25.8 अरब अमेरिकी डॉलर
अमेरिका को निर्यात 9.7 अरब अमेरिकी डॉलर (37.7%), भारत का सबसे बड़ा विदेशी औषधि बाजार
अमेरिका में वितरित जेनेरिक दवाओं में भारत की हिस्सेदारी लगभग 47% (सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता)
अमेरिका के जेनेरिक औषधि आयात के मूल्य में भारत की हिस्सेदारी लगभग 30% (प्रति इकाई कम कीमत के कारण अपेक्षाकृत कम)।
अमेरिका का कुल औषधि आयात (2025) 213 अरब अमेरिकी डॉलर, जिसमें 94.1 अरब अमेरिकी डॉलर की तैयार (खुदरा पैक) औषधियाँ सम्मिलित हैं।
वित्त वर्ष 2025–26 में भारत के औषधि निर्यात की वृद्धि 2% की वृद्धि; मार्च में तीव्र गिरावट के बावजूद 31 अरब अमेरिकी डॉलर का आँकड़ा पार गया है।

भारत के लिए निहितार्थ

  • निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता में कमी: उच्च टैरिफ के कारण अमेरिका के बाजार में भारतीय जेनेरिक औषधियों की मूल्यगत प्रतिस्पर्द्धात्मकता कम हो सकती है।
  • लाभप्रदता पर दबाव: जेनेरिक औषधि उद्योग में कम परिचालन लाभांश के कारण अतिरिक्त टैरिफ लागत को वहन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  • विदेशी निवेश में वृद्धि: भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनियाँ अमेरिका में विनिर्माण इकाइयों की स्थापना में निवेश तीव्र बढोतरी कर रही हैं।
  • स्थानीय उत्पादन की ओर परिवर्तन: बाजार तक पहुँच बनाए रखने के लिए कंपनियाँ, जहाँ बिक्री, वहीं उत्पादन’ (Produce Where You Sell) की रणनीति अपना सकती हैं।
  • बढ़ता बाह्य निवेश: वित्त वर्ष 2025-2026 में अमेरिका में भारत का बाह्य निवेश बढ़कर 4.08 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, जो हाल के वर्षों में सर्वाधिक है।
  • व्यापार संरक्षणवाद में वृद्धि: यह औद्योगिक नीति के एक साधन के रूप में व्यापार नीति के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।
  • निर्यात विविधीकरण की आवश्यकता: यह किसी एक निर्यात गंतव्य पर अत्यधिक निर्भरता से जुड़े जोखिमों को रेखांकित करता है।
  • API सुरक्षा पर अधिक बल: यह भारत के घरेलू सक्रिय औषधीय घटक (API) पारितंत्र को सुदृढ़ करने की आवश्यकता को और अधिक बल देता है।
    • भारत अब भी सक्रिय औषधीय घटक तथा थोक औषधीय पदार्थों (बल्क ड्रग्स) के आयात के लिए चीन पर अत्यधिक निर्भर है, जिससे उसकी फार्मास्यूटिकल आपूर्ति शृंखला में कमजोरियाँ उजागर होती हैं।
जेनेरिक औषधियों पर अमेरिका का प्रस्तावित शुल्क

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.