UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की प्रारंभिक रिपोर्ट

16 Jul 2026

संदर्भ 

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है, जो इस प्रकार की पहली वैज्ञानिक मूल्यांकन रिपोर्ट है।

रिपोर्ट के बारे में:

  • प्रकृति: यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोगित AI का पहला स्वतंत्र वैज्ञानिक मूल्यांकन है, जिसका उद्देश्य वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के शासन के लिए साक्ष्य-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
  • उद्देश्य: AI के अवसरों, जोखिमों तथा शासन संबंधी चुनौतियों पर नीति-निर्माताओं को स्वतंत्र वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराना, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूचित निर्णय-निर्माण को समर्थन मिल सके।
  • दायरा: इसमें सात व्यापक विषयों का परीक्षण किया गया है—AI विज्ञान में प्रगति; स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कृषि में इसके अनुप्रयोग; आर्थिक निहितार्थ; सुरक्षा एवं पर्यावरणीय प्रभाव; मानवाधिकार एवं लोकतंत्र; सांस्कृतिक तथा व्यक्तिगत कल्याण; और शासन एवं विश्वसनीयता।
  • भावी रूपरेखा: यह समय-समय पर प्रकाशित होने वाले वैश्विक आकलनों की शृंखला की पहली रिपोर्ट है, जबकि इसकी व्यापक रिपोर्ट वर्ष 2027 में जारी की जाएगी।

4 19

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष:

  • AI में तीव्र प्रगति: AI की क्षमताएँ वैज्ञानिक समझ, नियामक ढाँचों तथा सार्वजनिक निगरानी की तुलना में अधिक तेजी से विकसित हो रही हैं, जिससे शासन संबंधी महत्त्वपूर्ण चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं।
  • शासन संबंधी कमी: वर्तमान AI शासन तंत्र खंडित, अपर्याप्त रूप से विकसित तथा असमान रूप से लागू हैं तथा AI के जोखिमों एवं प्रभावशीलता के स्वतंत्र मूल्यांकन की क्षमता सीमित है।

5 20

  • फ्रंटियर AI प्रणालियों का उदय: अत्यधिक उन्नत फ्रंटियर AI मॉडल (जो जटिल समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं) तथा स्वायत्त AI एजेंट (जो न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ स्वयं निर्णय लेकर कार्य कर सकते हैं) उत्पादकता बढ़ाने की क्षमता रखते हैं, किंतु इनके साथ नए सुरक्षा, संरक्षा एवं नैतिक जोखिम भी उत्पन्न होते हैं।
  • बढ़ती कंप्यूट असमानता: AI में नेतृत्व अब उन्नत सेमीकंडक्टर, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, क्लाउड अवसंरचना तथा उच्च-गुणवत्ता वाले डेटासेट्स तक पहुँच पर अधिक निर्भर होता जा रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर कंप्यूट असमानता बढ़ रही है।
  • AI क्षमताओं का संकेंद्रण: AI का विकास कुछ सीमित देशों तथा प्रौद्योगिकी कंपनियों तक केंद्रित है, जिससे बाजार संकेंद्रण, प्रौद्योगिकीय निर्भरता तथा सामरिक स्वायत्तता में कमी की चिंताएँ बढ़ रही हैं।
  • मानवाधिकारों एवं लोकतंत्र के लिए खतरे: अनियमित AI प्रणालियाँ दुष्प्रचार, निगरानी, एल्गोरिद्मिक पक्षपात, भेदभाव तथा लोकतांत्रिक जवाबदेही के क्षरण को बढ़ावा दे सकती हैं।
  • सीमित सांस्कृतिक एवं भाषायी प्रतिनिधित्व: वर्तमान AI मॉडल मुख्यतः सीमित भाषाओं, संस्कृतियों तथा सामाजिक संदर्भों को ही प्रतिबिंबित करते हैं, जिससे वैश्विक भाषायी एवं सांस्कृतिक विविधता पर्याप्त रूप से परिलक्षित नहीं होती है।
  • प्रारंभिक नियामकीय कार्रवाई की आवश्यकता: सरकारों को एहतियाती दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, क्योंकि पूर्ण वैज्ञानिक निश्चितता की प्रतीक्षा करने से प्रभावी विनियमन लागू होने से पूर्व ही अपरिवर्तनीय हानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

प्रमुख चिंताएँ

  • वैश्विक कंप्यूट असमानता: कंप्यूटिंग अवसंरचना एक सामरिक भू-राजनीतिक संसाधन बन गई है। जिन देशों के पास उन्नत चिप्स, कंप्यूट क्षमता तथा डेटासेट्स की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, उनके दीर्घकालिक प्रौद्योगिकीय निर्भरता का शिकार होने का जोखिम है।
  • AI पारिस्थितिकी तंत्र का संकेंद्रण:न्नत चिप्स, विशिष्ट प्रतिभा, कंप्यूटिंग अवसंरचना तथा डेटा की उच्च लागत के कारण AI का विकास कुछ सीमित कंपनियों तक केंद्रित हो गया है, जिससे प्रतिस्पर्द्धा तथा नवाचार प्रभावित हो रहे हैं।
  • प्रौद्योगिकीय निर्भरता: जिन देशों के पास पर्याप्त घरेलू AI अवसंरचना नहीं है, वे AI प्रौद्योगिकियों के निर्माता के बजाय केवल उपभोक्ता बन सकते हैं, जिससे वैश्विक AI मानकों को आकार देने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप मॉडल विकसित करने की उनकी क्षमता सीमित हो सकती है।
  • ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए जोखिम: विकासशील देश AI के दुरुपयोग के प्रति अधिक संवेदनशील हैं, जबकि उनसे संबंधित जोखिमों के प्रबंधन तथा समावेशी AI विकास सुनिश्चित करने की उनकी संस्थागत क्षमता सीमित है।

रिपोर्ट की सिफारिशें

  • वैश्विक AI शासन को सुदृढ़ करना: स्वतंत्र वैज्ञानिक आकलनों द्वारा समर्थित समन्वित अंतरराष्ट्रीय AI शासन ढाँचे विकसित किए जाएँ।
  • उत्तरदायी AI को बढ़ावा देना: AI के पूरे जीवनचक्र में मानवाधिकारों, नैतिकता, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सुरक्षा को समाहित किया जाए।
  • कंप्यूट असमानता को कम करना: विशेषकर विकासशील देशों के लिए कंप्यूटिंग अवसंरचना, उन्नत सेमीकंडक्टर, डेटासेट्स तथा वैज्ञानिक संसाधनों तक समान पहुँच सुनिश्चित की जाए।
  • स्वतंत्र एवं समावेशी AI को प्रोत्साहित करना: मुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान, सार्वजनिक हित AI तथा व्यापक वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देकर प्रौद्योगिकीय संकेंद्रण को कम किया जाए।
  • स्वतंत्र निगरानी को सुदृढ़ करना: उन्नत AI प्रणालियों की क्षमता, सुरक्षा तथा जोखिमों का स्वतंत्र आकलन करने में सक्षम संस्थानों की स्थापना की जाए।

भारत के लिए महत्त्व

  • AI संप्रभुता को सुदृढ़ करना: घरेलू कंप्यूटिंग अवसंरचना का विस्तार करने तथा विदेशी AI पारिस्थितिकी तंत्रों पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
  • इंडियाAI मिशन को समर्थन: इंडियाAI मिशन के अंतर्गत स्वदेशी AI कंप्यूट क्षमता, डेटासेट्स, फाउंडेशन मॉडल्स तथा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के भारत के प्रयासों के अनुरूप है।
  • समावेशी AI को बढ़ावा देना: भारतीय भाषाओं, स्थानीय डेटासेट्स तथा विविध सामाजिक-आर्थिक संदर्भों का समर्थन करने वाली AI प्रणालियों के विकास के महत्त्व को रेखांकित करता है।
  • AI शासन को सुदृढ़ करना: ऐसा संतुलित नियामक ढाँचा विकसित करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है, जो नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ गोपनीयता, सुरक्षा, मानवाधिकारों तथा जनविश्वास की भी रक्षा करे।

इंडियाAI मिशन के बारे में

  • प्रारंभ: वर्ष 2024 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत।
  • नोडल मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा कार्यान्वित।
  • उद्देश्य: कंप्यूट अवसंरचना, स्वदेशी AI मॉडल्स, डेटासेट्स, स्किलिंग, स्टार्ट-अप्स तथा AI अनुप्रयोगों में निवेश के माध्यम से सुरक्षित, विश्वसनीय, समावेशी एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी AI पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना।
  • प्रमुख स्तंभ: इसमें इंडियाAI कंप्यूट क्षमता, इंडियाAI नवाचार केंद्र, इंडियाAI डेटासेट्स प्लेटफॉर्म, इंडियाAI अनुप्रयोग विकास पहल, इंडियाAI फ्यूचरस्किल, इंडियाAI स्टार्ट-अप वित्तपोषण तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय AI सम्मिलित हैं।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की प्रारंभिक रिपोर्ट

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.