UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

ऑनलाइन गेमिंग नियम, 2026

24 Apr 2026

संदर्भ

भारत सरकार ने ऑनलाइन खेल संवर्द्धन और विनियमन संबंधी नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है, जो ऑनलाइन खेल संवर्द्धन और विनियमन अधिनियम, 2025 को लागू करने के लिए 1 मई, 2026 से प्रभावी होगा।

संबंधित तथ्य

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन खेल संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम, 2025 के तहत नियमों को अधिसूचित करके वास्तविक धन वाले ऑनलाइन गेमिंग पर अपने प्रतिबंध को और मजबूत कर दिया है, जिसमें यह दोहराया गया है कि ऐसे प्लेटफार्मों को भारत में संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऑनलाइन गेमिंग के बारे में

नए नियामक परिदृश्य के तहत, ऑनलाइन गेमिंग को अब एक एकल इकाई के रूप में नहीं देखा जाता है, बल्कि इसे इसके अंतर्निहित तंत्र और वित्तीय दांव के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।

  • ऑनलाइन सोशल गेम्स को ऐसे डिजिटल गेम्स के तौर पर परिभाषित किया जाता है, जिनमें पैसे की कोई शर्त या यूजर द्वारा जमा की गई कोई राशि शामिल नहीं होती; इनका मुख्य लक्ष्य केवल मनोरंजन या शिक्षा प्रदान करना होता है।
  • ई-स्पोर्ट्स को ऐसे प्रतिस्पर्द्धी और व्यवस्थित गेम्स के तौर पर मान्यता मिली है, जिनके लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है, जैसे कि रणनीतिक सोच और शारीरिक सक्रियता और जिन्हें अक्सर पेशेवर टूर्नामेंट के रूप में खेला जाता है।
  • ऑनलाइन मनी गेम्स में जमा राशि, दांव या खेल के परिणामों पर आधारित मौद्रिक प्रतिफल शामिल होते हैं। वर्ष 2025 के अधिनियम और वर्ष 2026 के नियमों के फ्रेमवर्क के तहत, ऐसे खेल प्रतिबंधित हैं, और इनका प्रवर्तन प्लेटफॉर्म अनुपालन, विज्ञापन प्रतिबंध और वित्तीय मध्यस्थ नियंत्रण के माध्यम से किया जाता है।

2 24

ऑनलाइन खेल संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 के मुख्य प्रावधान

हाल ही में अधिसूचित किए गए ये नियम अनुपालन संबंधी कई ऐसे परिवर्तनकारी प्रावधान प्रस्तुत करते हैं, जिन्हें डिजिटल इकोसिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

  • OGAI की स्थापना: इन नियमों के तहत ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) का गठन किया गया है, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और कानून मंत्रालय सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों से मिलकर बना एक शक्तिशाली क्षेत्रीय नियामक है।
  • निर्धारण और पंजीकरण प्रणाली: सभी के लिए अनिवार्य लाइसेंसिंग के बजाय, नियमों में जोखिम-आधारित दृष्टिकोण का उपयोग किया गया है, जहाँ केवल कुछ श्रेणियों, जैसे कि ई-स्पोर्ट्स या उच्च-प्रभाव वाले खेलों को ही अपनी कानूनी स्थिति को सत्यापित करने के लिए एक औपचारिक निर्धारण प्रक्रिया से गुजरना आवश्यक है।
  • वित्तीय मध्यस्थों को प्रवर्तन एजेंट बनाना: एक महत्त्वपूर्ण प्रावधान बैंकों और भुगतान गेटवे को नियामक दायरे में लाता है, जिसके तहत उन्हें लेनदेन संसाधित करने से पहले गेम की स्थिति को सत्यापित करना आवश्यक होता है और OGAI को अनधिकृत प्लेटफार्मों पर भुगतान प्रवाह को अवरुद्ध करने का अधिकार मिलता है।
  • उपयोगकर्ता सुरक्षा की अनिवार्य विशेषताएँ: सेवा प्रदाताओं को नाबालिगों और संवेदनशील उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आयु-प्रतिबंध, माता-पिता के नियंत्रण, समय प्रतिबंध और सक्रिय निगरानी जैसे तकनीकी सुरक्षा उपायों को लागू करना होगा।
  • डेटा का स्थानीयकरण और संप्रभुता: प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए, इन नियमों में यह अनिवार्य किया गया है कि सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स से संबंधित सभी ‘ट्रैफिक’ और उपयोगकर्ता डेटा को भारत की भौगोलिक सीमाओं के भीतर ही संगृहीत किया जाए।
  • दो-स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली: यह ढाँचा उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए एक स्पष्ट मार्ग निर्धारित करता है। इसकी शुरुआत गेमिंग प्लेटफॉर्म पर मौजूद आंतरिक तंत्र से होती है, और अंतिम समाधान के लिए इसे OGAI तथा एक सरकारी अपीलीय प्राधिकरण तक ले जाया जा सकता है।

नियमों का महत्त्व

  • इकोसिस्टम का औपचारीकरण: इन नियमों की अधिसूचना भारत के डिजिटल गेमिंग इकोसिस्टम को एक एकीकृत राष्ट्रीय ढाँचे के तहत लाकर, उसे औपचारिक और विनियमित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
  • उपभोक्ता संरक्षण और जवाबदेही: यह ढाँचा अनिवार्य सुरक्षा उपायों, शिकायत निवारण तंत्र और केंद्रीकृत निगरानी के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण, विनियामक स्पष्टता और संस्थागत जवाबदेही को बढ़ाता है।
  • वित्तीय प्रवर्तन तंत्र: वित्तीय मध्यस्थों का एकीकरण, अवैध गेमिंग लेन-देन की प्रभावी निगरानी और उन पर रोक लगाने में सक्षम बनाकर, प्रवर्तन को मजबूत करता है।
  • ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा: ये नियम ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स के लिए एक अनुकूल पारितंत्र का निर्माण करते हैं, जिससे सार्वजनिक हित की चिंताओं को संतुलित करते हुए नवाचार को बढ़ावा मिलता है।
  • एकसमान राष्ट्रीय ढाँचा: ये नियम राज्य-स्तरीय दृष्टिकोणों के बिखराव को कम करते हैं और ऑनलाइन गेमिंग के लिए एक एकल राष्ट्रीय विनियामक संरचना का निर्माण करते हैं।

जिन चुनौतियों पर विचार किया जाना चाहिए

  • सत्ता का अत्यधिक केंद्रीकरण: ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) की सरकार-प्रधान संरचना से अत्यधिक केंद्रीकरण और संस्थागत स्वतंत्रता में कमी आ सकती है।
  • नियामक अनिश्चितता: नियामक की व्यापक विवेकाधीन शक्तियाँ उद्योग के हितधारकों के लिए अनुपालन और परिचालन निरंतरता के संबंध में अनिश्चितता उत्पन्न कर सकती हैं।
  • निवेश और नवाचार पर प्रभाव: वास्तविक धन वाले गेमिंग पर प्रतिबंध निवेश प्रवाह और नवाचार को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है।
  • अनुपालन का बोझ: डेटा स्थानीयकरण और उपयोगकर्ता सुरक्षा अधिदेश जैसी आवश्यकताएँ परिचालन लागत बढ़ा सकती हैं, विशेष रूप से छोटे प्लेटफार्मों के लिए।
  • केंद्रीय चिंताएँ: चूँकि सट्टेबाजी और जुआ पारंपरिक रूप से राज्य सूची में आते रहे हैं, इसलिए केंद्रीय ढाँचा विधायी क्षमता और केंद्र-राज्य संतुलन पर बहस को जन्म दे सकता है।

आगे की राह

  • पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता: नियामक ढाँचा पारदर्शी और पूर्वानुमानयोग्य निर्णय लेने को बढ़ावा देना, जिससे हितधारकों का विश्वास बढ़े।
  • सह-नियमन दृष्टिकोण: संतुलित और व्यावहारिक कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उद्योग की भागीदारी के साथ सह-नियमन को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
  • कौशल बनाम संयोग में स्पष्टता: कानूनी अस्पष्टता को कम करने के लिए कौशल और संयोग के खेलों के बीच स्पष्ट अंतर करना अनिवार्य है।
  • जिम्मेदार गेमिंग ढाँचा: व्यसन, उपयोगकर्ता को होने वाले नुकसान और नैतिक चिंताओं को दूर करने और क्षेत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए व्यवहार संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष

‘ऑनलाइन गेमिंग नियम, 2026’ भारत के डिजिटल शासन में एक ऐतिहासिक सुधार है, जो विनियमन और नवाचार के बीच संतुलन बनाता है। यदि इन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो ये एक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह गेमिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा दे सकते हैं; साथ ही, ये भारत को उभरते हुए डिजिटल उद्योगों के विनियमन के लिए एक वैश्विक आदर्श के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

ऑनलाइन गेमिंग नियम, 2026

Explore UPSC Foundation Batches

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.